फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : आईटी सेक्टर में बढ़ेंगे नौकरी के मौके, स्पाइसजेट ने शुरू की 28 नई उड़ानें

Thu, 25 Apr 2019 04:05 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आज खुशखबर में आपको बताएंगे नौकरियों के बारे में जो प्राइवेट कंपनियों की तरफ से मिल रही हैं। इसके साथ ही बात होगी घरेलू उड़ान सेवा स्पाइसजेट की जिसने कुछ नई फ्लाइट्स शुरू की है। आखिर में खुशखबर उन बेटियों के लिए जो जुड़वां हैं।

विज्ञापन

टीसीएस, इन्फोसिस में भर्तियां 350 फीसदी बढ़ीं

निजी क्षेत्र में खासकर आईटी सेक्टर से अच्छी खबर ये है कि दो प्रमुख आईटी कंपनियों की भर्तियों में 350 फीसदी का इजाफा हुआ है। जानकार बताते हैं कि 2019 में आईटी कंपनियां डाटा साइंस, डाटा एनालिसिस, सॉल्यूशन आर्किटेक्ट्स, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ब्लॉकचेन और साइबर सिक्योरिटी में विशेषज्ञता रखनेवाले पेशेवरों की भर्तियां करेंगी. टीमलीज सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल भारतीय आईटी उद्योग में करीब 2.5 लाख नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

स्पाइसजेट के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 26 अप्रैल से 28 नई फ्लाइट होंगी शुरू 

यात्रियों की सुविधा के लिए विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने 28 रोजाना की फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। स्पाइसजेट ने कहा है कि कंपनी 26 अप्रैल से अपने घरेलू नेटवर्क पर नई दिल्ली और मुंबई से दूसरे शहरों के लिए 28 नई दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। आपको बता दें कि इससे पहले स्पाइसजेट ने मई के आखिर से मुंबई से हांगकांग, जेद्दाह, दुबई, कोलंबो, ढाका, रियाद, बैंकॉक और काठमांडू से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की भी घोषणा की है। 
विज्ञापन

जुड़वां बेटियों के अभिभावकों के लिए खुशखबर

आखिर में खुशखबर जुड़वां बेटियों वाले अभिभावकों के लिए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई ने जुड़वां बेटियों को भी छात्रवृत्ति देने का फैसला किया है। ये छात्रवृत्ति 2019 सत्र से ही लागू होगी। इस छात्रवृत्ति के तहत जुड़वां बेटियों को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए प्रति माह पांच-पांच सौ रुपये दिये जाएंगे। ऐसे में दो साल में 24 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। 

10वीं बोर्ड में 60 फीसदी से अधिक अंक लाने पर ही जुड़वा बहनों को छात्रवृत्ति मिलेगी। बोर्ड की मानें तो इस छात्रवृत्ति में उन्हीं जुड़वां बेटियों को फायदा मिलेगा, जो सीबीएसई से 12वीं बोर्ड की पढ़ाई करेंगी। जुड़वां बेटियों में किसी एक को ही बोर्ड परीक्षा में 60 फीसदी अंक आएंगे तो केवल एक को ही छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें