फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Vs Congress: चीनी इंजीनियरों की वापसी पर सियासत, खरगे बोले- चीन भारत की रीढ़ तोड़ रहा, सरकार चुप क्यों?

Thu, 03 Jul 2025 04:17 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BJP Vs Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार की चीन नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चीन के इंजीनियरों की भारत से वापसी, दुर्लभ खनिजों और उर्वरकों के निर्यात पर चीन की पावंदी को लेकर सरकार की चुप्पी पर कई सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि चीन भारत की रीढ़ तोड़ रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और चीन के रिश्तों को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार की चीन नीति पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने चीन द्वारा भारत में काम करने वाले इंजीनियरों की वापसी और भारत के लिए जरूरी खनिजों पर चीन की पाबंदी को लेकर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की 'चीनी गारंटी' की कोई एक्सपायरी डेट नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन हकीकत ये है कि चीन को भारत में निवेश और काम करने का खुला न्योता दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चीनी इंजीनियरों को आसानी से वीजा दिए ताकि वे यहां की कंपनियों में काम कर सकें और पीएलआई स्कीम का फायदा उठा सकें।

चीनी इंजीनियरों की वापसी पर कांग्रेस का कटाक्ष
खरगे ने दक्षिण भारत में फॉक्सकॉन के आईफोन प्लांट से चीनी इंजीनियरों के बाहर जाने की खबर का हवाला देते हुए कहा कि ये सरकार की असफलता का उदाहरण है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चीन भारत की रीढ़ तोड़ रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन


खनिजों के निर्यात पर चीन की पाबंदी
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि चीन ने भारत के लिए दुर्लभ खनिजों और 'रियर अर्थ मैग्नेट्स' के निर्यात पर सख्त पाबंदी लगा दी है। ये खनिज ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा और हाई सिक्योरिटी करंसी प्रिंटिंग के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठा रही है?

ये भी पढ़ें: घाना की संसद में पीएम मोदी का संबोधन, कहा-लोकतंत्र सिस्टम नहीं संस्कार है

चीन से नहीं मिल रही बातचीत की अनुमति
खरगे ने कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के प्रतिनिधिमंडल को चीन में अधिकारियों से मिलने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की आत्मनिर्भरता पर बड़ा असर पड़ेगा और चीन खुलेआम भारत के हितों को नजरअंदाज कर रहा है।

फर्टिलाइजर सप्लाई रोकने पर संकट में किसान
खरगे ने आरोप लगाया कि चीन ने पिछले दो महीनों से भारत को स्पेशलिटी फर्टिलाइजर की सप्लाई रोक दी है। भारत अपनी 80 फीसदी फर्टिलाइजर की जरूरत चीन से पूरी करता है, जिससे फलों, सब्जियों और अन्य फसलों की पैदावार होती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले से संकट झेल रहे किसानों की परेशानी और बढ़ेगी। बता दें, बुधवार को राहुल गांधी ने भी  विशेष फर्टिलाइजर की रोक पर चिंचा व्यक्त की थी।

ये भी पढ़ें: जिन कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए, वहां यूनियन के कमरे बंद रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश
विज्ञापन


गलवान की घटना पर भी सरकार को घेरा
खरगे ने कहा कि पांच साल पहले गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों ने अपनी जान दी थी, लेकिन सरकार ने तब भी चीन को 'क्लीन चिट' दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज चीन इसका पूरा फायदा उठा रहा है और भारत की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

सरकार की 'चीनी गारंटी' पर तंज
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की 'चीनी गारंटी' की कोई एक्सपायरी डेट नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को सरकार की नीतियों की सच्चाई समझनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार चीन पर ठोस नीति बनाए और भारत के हितों की रक्षा करे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें