आजम खां के बाहर आने से विधानसभा चुनाव में कितना असर होगा?
विनोद अग्निहोत्री: आजम खां की रिहाई सपा के लिए एक राहत की खबर है। उनके आने से ओवैसी को काउंटर करने का एक चेहरा सपा को मिल गया है। आजम खां इतने वक्त तक जेल रहे तो उनके प्रति मुस्लिम समुदाय में एक सहानभूति बनी है। इसका फायदा सपा का मिल सकता है। लेकिन सपा और आजम खां को यह भी ध्यान रखना होगा कि वो इतना भी आक्रामक तरीके से भी न बोलें कि उसका फायदा भाजपा उठाए।