फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketan Murder Case: मां ने दोषियों को फांसी देने की मांग की, पिता ने कहा- सिया ने बेटे की मौत की सच्चाई छिपाई

Wed, 24 Jun 2026 06:09 PM IST
Pavan आईएएनएस, पुणे

सार

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सिया ने शुरुआत में घटना को दुर्घटना बताने की कोशिश की। वहीं, केतन की मां ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
केतन अग्रवाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा है कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को न्याय मिलने से ही उसकी आत्मा को शांति मिलेगी। विशाल अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। इस मामले में सिया गोयल, चेतन चौधरी और अन्य जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें सख्त से सख्त और जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए'।
विज्ञापन

 
सिया ने बेटे की मौत की सच्चाई छिपाई- विशाल
उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद सिया गोयल ने लोगों को बताया था कि केतन ऊपर से फिसलकर गिर गया था। उनके अनुसार, मामले की सच्चाई को शुरुआत में छिपाने की कोशिश की गई। विशाल अग्रवाल ने यह भी दावा किया कि सिया गोयल के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उनके परिवार से छिपाई गई थीं। उन्होंने कहा कि सिया की शिक्षा, जीवनशैली और शराब पीने की आदत जैसी बातों की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई थी। विशाल अग्रवाल ने कहा, 'हमें बताया गया था कि वह बहुत अच्छी लड़की है और परिवार के लिए उपयुक्त है, लेकिन कई बातें हमसे छिपाई गईं'। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से काम करेंगी और दोषियों को कानून के तहत सजा मिलेगी। केतन के पिता ने यह भी कहा कि अगर उसे केतन से शादी नहीं करनी थी तो वह बता देती हम शादी कैंसिल कर देते।
विज्ञापन

 
केतन की मां ने फांसी देने की मांग की
वहीं, अपने बेटे के हत्यारों के लिए केतन की मां ने दोनों आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी के लिए फांसी की सजा की मांग की है। उन्होंने कहा मेरे बेटे की मौत की जिम्मेदार सिया और उसका प्रेमी है। मैंने सिया को बहू की तरह माना था, उसने बहुत बड़ा मुझे धोखा दिया है, मुझसे बहुत झूठ भी बोला है। उन्होंने कहा- वो दो-तीन बार हमारे घर भी आई थी, उस वक्त वो बहुत अच्छे से रही थी। मैंने उसे साफ-साफ कहा था कि हमारे घर में शराब का चलन नहीं है, मैं तुम्हें पार्टी वैगरह में नहीं भेजूंगी। वो शराब पीती थी, ये बात उसके माता-पिता ने हमसे छिपाई है। इसमें पूजा गोयल सबसे ज्यादा जिम्मेवार है, मुझे फोन आया था, आप अपने बेटे को क्यों भेजते हो, तो मैंने कहा था कि मैंने भेजा नहीं, सिया उसे खींच कर ले गई थी। हमारे परिवार में 20 लोग है, इस बारे में किसी को भी नहीं पता था, वो आम लड़कियों की तरह आई थी। उसके व्यवहार से हमें बिल्कुल भी शक नहीं हुआ। हमारी कई बार मुलाकात हुई, हम कई बार शॉपिंग और डिनर पर भी गए, लेकिन हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि सिया इस तरह की लड़की है। हमारी मांग है कि इसमें शामिल सभी लोगों को मौत की सजा मिले। 
 

सिया ने पहले भी की थी केतन की जान लेने की कोशिश
जांच टीम का यह भी दावा है कि सिया ने 14 जून को लोहागढ़ किले में केतन की जान लेने की एक और कोशिश की थी। पुलिस के मुताबिक, उसने उसे एक चट्टान के किनारे धकेलने की कोशिश की, लेकिन वह एक झाड़ी पकड़कर खुद को बचाने में कामयाब रहा। शक से बचने के लिए सिया ने सांप दिखने की बात कहकर चिल्लाई और फिर उसे गले लगा लिया, जिससे ऐसा लगा कि वह उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पुलिस का कहना है कि जब वह कोशिश नाकाम रही, तो सिया और चेतन ने 18 जून को अपनी योजना को आगे बढ़ाया। जांच टीम को 'प्लान-सी' का भी जिक्र मिला, जिसे दोनों ने तब अंजाम देने की योजना बनाई थी अगर उनकी पिछली कोशिशें सफल नहीं होतीं। फिलहाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर हत्या और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया है। उन्हें सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और टीम मामले की जांच जारी रखे हुए है।

केतन अग्रवाल को याद कर भावुक हुईं पड़ोसी
केतन अग्रवाल की मौत के मामले में अब उनके करीबियों और पड़ोसियों के बयान सामने आने लगे हैं। केतन के घर के पास में रहने वाली उनकी पड़ोसी शशि शिशुपाल अग्रवाल ने घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि केतन की मौत की खबर पर विश्वास करना उनके लिए बेहद कठिन था और उनका पूरा परिवार इस समय गहरे सदमे में है। शशि अग्रवाल ने कहा, 'मैं केतन को तब से जानती हूं, जब वह महज एक वर्ष का था और हमारे यहां प्राधिकरण में आया था। भले ही हम उनके सगे रिश्तेदार नहीं हैं, लेकिन हमारे बीच पारिवारिक संबंध हैं। मेरे पति और केतन की मां (पुष्पा दीदी) आपस में भाई-बहन की तरह हैं। केतन बहुत ही प्यारा और हमेशा दूसरों की मदद करने वाला बच्चा था'।

दोषी के लिए मांगी कठोर सजा 
मंगेतर सिया पर लगे आरोपों से हैरान होते हुए उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक और भयानक है। जिस बच्चे ने हमेशा प्यार के सपने देखे और प्यार किया, उसके साथ कोई ऐसा कैसे कर सकता है। यह सोचना भी मुश्किल है कि एक लड़की ऐसा कदम उठा सकती है। शशि अग्रवाल ने इस पूरे मामले पर देश की कानून और व्यवस्था से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धोखेबाज लोगों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए कि पूरे भारतवर्ष में फिर किसी भी लड़की या लड़के की ऐसा खौफनाक कदम उठाने की हिम्मत न हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि केतन का परिवार जल्द ही इस असहनीय दुख और सदमे से बाहर निकल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें