फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtuber Couple Suicide: यूट्यूबर दंपति ने दी जान, मौत से कुछ देर पहले ही अलविदा कहते हुए बनाया था वीडियो

Mon, 28 Oct 2024 12:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

दंपति के पड़ोसी भी दोनों के आत्महत्या करने से हैरान हैं। अभी तक दोनों के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चली है। लोगों ने बताया कि प्रिया का एक यूट्यूब चैनल था, जिस पर वह अक्सर कुकिंग संबंधी वीडियो अपलोड करती थी।
विज्ञापन
दंपति ने की आत्महत्या - फोटो : वीडियो स्क्रीन ग्रैब इमेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में एक यूट्यूबर दंपति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों पति-पत्नी शनिवार को अपने घर पर मृत पाए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दंपति ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसके बैकग्राउंड में मलयालम गीत 'विदा परयुकेनन जनम' (मौत की अंतिम यात्रा) सुनाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने मौत से पहले ही आत्महत्या के संकेत दे दिए थे। 
विज्ञापन


यूट्यूब चैनल पर कुकिंग के वीडियो अपलोड करती थी प्रिया
दंपति का एक बेटा है, जब शनिवार को वह घर लौटा तो उसने अपने माता-पिता प्रिया और सेल्वाराज को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस भी आत्महत्या के एंगल से घटना की जांच कर रही है। वहीं दंपति के पड़ोसी भी दोनों के आत्महत्या करने से हैरान हैं। अभी तक दोनों के आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चली है। लोगों ने बताया कि प्रिया का एक यूट्यूब चैनल था, जिस पर वह अक्सर कुकिंग संबंधी वीडियो अपलोड करती थी। इस यूट्यूब चैनल के 18 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। 

आर्थिक संकट को माना जा रहा मौत की वजह
अपनी मौत से करीब 5-6 घंटे पहले ही दंपति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। जिसमें दंपति के साथ में कई तस्वीरों का मोनटाज दिखाया गया है और बैकग्राउंड में 'विदा परयुकेनन जनम' गीत बज रहा है। वीडियो में एक जगह सेल्वाराज ने अलविदा की मुद्रा में हाथ हिलाया और उसके पीछे उसकी पत्नी प्रिया मुस्कुराती नजर आ रही है। पुलिस दोनों की मौत की जांच कर रही है। मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हैं, लेकिन दोनों के करीबी लोगों ने बताया कि दंपति आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे और पिछले साल बेटी की शादी करने के बाद से आर्थिक रूप से संकट में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें