फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिल्ली में कॉन्सर्ट्स के बीच इस भाजपा नेता से मिलने पहुंचे दिलजीत दोसांझ, जानें क्या हुई बात

Mon, 28 Oct 2024 11:56 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता ने अभिनेता दिलजीत दोसांझ को पंजाबियों की शान बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को दिलजीत से विनम्रता और इंसानियत सिखनी चाहिए।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ, जयवीर शेरगिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों दिल्ली में कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं। अपने कॉन्सर्ट्स के बीच उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता ने दिलजीत दोसांझ का अपने आवास पर शानदार स्वागत किया। उन्होंने अभिनेता की तारीफ भी की। जयवीर शेरगिल ने दिलजीत को पंजाबियों की शान बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को दिलजीत से विनम्रता और इंसानियत सिखनी चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने कहा, "आप लाखो लोगों के लिए प्रेरणा हैं। मैं सारे बच्चों से कहना चाहता हूं कि आप मेहनत करो। मैं छाती ठोक कर कहता हूं कि दिलजीत दोसांझ हमारे पंजाब की पहचान है।" दिलजीत ने भाजपा नेता का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें