पुलिस ने बताया, हमें अस्पताल के अधिकारियों ने घटना के बारे में सूचना दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित को मृत लाया गया था। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
केरल के पलक्कड़ से एक 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है उसने अपने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हकीम को उसके चचेरे भाई अरशद (21 वर्षीय) की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना गुरुवार रात की है।
पुलिस ने बताया, हमें अस्पताल के अधिकारियों ने घटना के बारे में सूचना दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित को मृत लाया गया था। हकीम को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हकीम, अरशद के साथ कभी-कभार मारपीट करता था। हकीम का यहां कारोबार था और उसके साथ अरशद भी काम करता था. वे दोनों साथ रह रहे थे। हमें लग रहा है कि वह पहलेभी अरशद के साथ मारपीट करता था। लेकिन इस बार यह मारपीट ज्यादा हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हकीम ने कथित तौर कुत्ते को देर से खिलाने के लिए उसे पीटना शुरू किया। अरशद पर कुत्ते की बेल्ट और कुछ लाठियों से हमला किया गया।
अरशद के शरीर पर चोट के कई निशान होने के बावजूद हकीम ने शुरू में अस्पताल के अधिकारियों को बताया कि उसका चचेरा भाई घर की छत से गिर गया है। हालांकि, अस्पताल ने मौत की सूचना पुलिस को दे दी।