फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: ऑनलाइन पढ़ाई न कर पाने की वजह से दलित छात्रा ने की आत्महत्या

Wed, 03 Jun 2020 02:45 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केरल के मलप्पुरम जिले में एक दलित छात्रा ने ऑनलाइन पढ़ाई न कर पाने की वजह से आग लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। केरल में सोमवार से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन छात्रा के घर में स्मार्टफोन या कंप्यूटर नहीं था। इसके कारण वह निराश थी।

विज्ञापन

छात्रा के घर पर एक टीवी है लेकिन वह काम नहीं कर रहा है। छात्रा के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। केरल के शिक्षा मंत्री सी रवींद्रनाथ ने इस घटना काे लेकर रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि केरल में विक्टर्स चैनल पर ऑनलाइन क्लासिज का प्रसारण किया जा रहा है। 


यह घटना वलनचेरी में सोमवार शाम को घटित हुई। पुलिस सऊ6ों के अनुसार मृतक छात्रा का नाम देविका है। 14 साल की छात्रा ने घर के पास शाम को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता बालाकृष्णन ने कहा कि वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी और काफी घबराई हुई थी क्योंकि परिवार के पास मौजूद टीवी खराब है और किसी के पास भी स्मार्टफोन नहीं है। छात्रा की दादी का कहना है कि डिजिटल क्लास न ले पाने की वजह से वह काफी निराश थी। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने कहा कि देविका दोपहर से ही गायब थी और उसका जला हुआ शव घर से थोड़ी दूरी पर बरामद हुआ। लॉकडाउन की वजह से छात्रा के पिता बहुत गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। विधायक उबैद हुसैन थंगल ने आरोप लगाया कि छात्रा उन अधिकारियों की दूरदर्शिता की कमी का शिकार हुई है जिन्होंने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने से पहले होमवर्क नहीं किया। ऐसे हजारों छात्र हैं जिनके पास ऑनलाइन क्लास के लिए साधन नहीं हैं।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑनलाइन क्लासिज शुरू करने को लेकर केरल के मुख्यमंत्री की पत्र लिखकर तारीफ की है। साथ ही दलितों तक इसकी पहुंच न होने की तरफ ध्यान भी दिलाया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन क्लास छात्रों के लिए चुनौती है क्योंकि बहुत से ऐसे छात्र हैं जिनके पास टीवी, स्मार्टफोन या इंटरनेट का कनेक्शन नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें