फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: मस्तिष्क संक्रमण से केरल में किशोर की मौत; पहले भी जा चुकी हैं कई जानें, मंत्री ने कही ये बात

Fri, 07 Jul 2023 03:29 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kerala: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने मस्तिष्क संक्रमण से किशोर की मौत की पुष्टि करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में इस दुर्लभ संक्रमण के ऐसे पांच मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि पहली बार 2016 में और उसके बाद 2019, 20 और 22 में ऐसे मामले सामने आए।
विज्ञापन
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के अलाप्पुझा जिले में दूषित पानी में रहने वाले अमीबा के कारण हुए दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण से प्रभावित एक किशोर की मौत हो गई। अलप्पुझा जिले के पनावल्ली का रहने वाला 15 वर्षीय किशोर प्राथमिक अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस नामक बीमारी से संक्रमित था।

विज्ञापन


किशोर की मौत की पुष्टि करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में इस दुर्लभ संक्रमण के ऐसे पांच मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि पहली बार 2016 में और उसके बाद 2019, 20 और 22 में ऐसे मामले सामने आए। जॉर्ज ने कहा इस रोग के मुख्य लक्षण बुखार, सिरदर्द, उल्टी और दौरे आना हैं।

जॉर्ज ने कहा, पूर्व में भी इससे संक्रमित सभी मरीजों की मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने कहा कि मानव मस्तिष्क तब संक्रमित हो जाता है जब मुक्त-जीवित, गैर-परजीवी अमीबा बैक्टीरिया नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं। बीमारी की गंभीर प्रकृति को देखते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को दूषित पानी में स्नान करने से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें