कोट्टुक्कल मंदिर में एक संगीत समारोह के दौरान आरएसएस के 'गण गीतम' के गायन ने हाल ही में विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें विपक्षी कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई कोल्लम स्थित कोट्टुक्कल मंजिपुझा मंदिर की सलाहकार समिति के विरुद्ध की गई।
केरल के शीर्ष मंदिर निकाय त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने हाल ही में यहां आयोजित एक संगीत समारोह के दौरान आरएसएस के प्रार्थना गीन गणगीतम के गायन के बाद एक मंदिर की सलाहकार समिति को भंग कर दिया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई कोल्लम स्थित कोट्टुक्कल मंजिपुझा मंदिर की सलाहकार समिति के विरुद्ध की गई। इसका प्रबंधन टीडीबी के तहत किया जाता है। मंगलवार को जारी टीडीबी के एक बयान में कहा गया कि यह निर्णय मंदिर परिसर में 'गण गीतम' के गायन और राजनीतिक व सांप्रदायिक संगठनों के झंडे लगाए जाने की जांच के बाद लिया गया।
बोर्ड ने पाया कि सलाहकार समिति ने इस संबंध में गंभीर चूक की है। इसमें कहा गया है कि मौजूदा आदेश में टीडीबी के नियंत्रण वाले मंदिरों और मंदिर परिसरों में राजनीतिक और सांप्रदायिक संगठनों के झंडे लगाने पर सख्त प्रतिबंध है। बयान में कहा गया है कि राजनीतिक या सांप्रदायिक संगठनों की विचारधारा के प्रचार के लिए मंदिर परिसर के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। बोर्ड ने आगे चेतावनी दी कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोट्टुक्कल मंदिर में एक संगीत समारोह के दौरान आरएसएस के 'गण गीतम' के गायन ने हाल ही में विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें विपक्षी कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। कथित तौर पर यह गीत एक पेशेवर संगीत मंडली के सदस्यों ने मंदिर में वार्षिक उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित 'गण मेला' (संगीत समारोह) के दौरान प्रस्तुत किया था।