फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Suicide: शख्स ने पहले मां का गला घोंटा, फिर खुद को मार डाला; थोड़ी देर बाद चलती मिलीं महिला की सांसें

Sun, 23 Mar 2025 09:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

बताया गया कि शुक्रवार को कथित तौर पर दोनों ने ज्यादा गोलियां खा लीं। उसके बाद रंजीत ने अपनी मां का शॉल से गला घोंटने की कोशिश की। बाद में उसे लगा कि उसकी मां मर चुकी है, इसलिए उसने खुद को फांसी लगा ली। हालांकि, महिला बच गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले अपनी मां को जान से मारने की कोशिश की और फिर खुद भी फंदे पर लटककर जान दे दी। दरअसल, शख्स को लगा कि उसकी मां मर चुकी है। इसके बाद उसने खुद को भी मारने की योजना बनाई। हालांकि, उसकी मांग की सांसें चल रही थी, पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  'जनता जातिवादी नहीं होती, बल्कि नेता होते हैं', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बेबाक बोल

क्या है मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के कोल्लम में 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बीमार मां को मारने की कोशिश करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसने आर्थिक उलझन की वजह से यह खौफनाक कदम उठाया। शख्स की पहचान एलामाडु निवासी रंजीत के रूप में हुई है। उसकी मां 58 साल की थी और उनका नाम सुजाता बताया जा रहा है। रंजीत ने कथित तौर पर वित्तीय संकट और बिगड़ती सेहत के कारण एक साथ मरने का फैसला किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  कौन था सैयद सालार मसूद गाजी: जिसकी याद में रखे जाने वाले संभल मेले पर उठा विवाद, क्या है वजह? जानें सबकुछ
विज्ञापन


कैसे दिया वारदात को अंजाम?
बताया गया कि शुक्रवार को कथित तौर पर दोनों ने ज्यादा गोलियां खा लीं। उसके बाद रंजीत ने अपनी मां का शॉल से गला घोंटने की कोशिश की। बाद में उसे लगा कि उसकी मां मर चुकी है, इसलिए उसने खुद को फांसी लगा ली। हालांकि, महिला बच गई।

यह भी पढ़ें- बंगलूरू में भारी बारिश का कहर, 30 से ज्यादा पेड़ धराशायी; तीन साल की मासूम की मौत

कैसे खुला मामला?
अगली सुबह केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के अधिकारी लंबित बिजली बिल की जांच करने पहुंचे। यहां टीम ने महिला की हालत गंभीर पाई। महिला मदद की गुहार लगा रहा थी और पीने के लिए पानी मांग रही थी। उसकी चीख सुनकर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सूचित किया। इसके पुलिस को सूचना दी गई। फिर महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उनका कोई अन्य रिश्तेदार नहीं था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें