केरल पुलिस ने नशे की हालत में एक वृद्ध महिला और उसके बेटे के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के लिए धर्मादम पुलिस थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया। जिला पुलिस प्रमुख ने आवश्यक जांच के बाद के स्मितेश को निलंबित कर दिया। महिला और उसके बेटे अनिल कुमार पर चिल्लाते हुए स्मितेश का वीडियो आज सुबह से वायरल हुआ।
पुलिस अधिकारी शनिवार की रात महिला पर उस समय चिल्लाते और अपशब्द का इस्तेमाल करते देखा गया, जब वह और उसका बेटा एक दुर्घटना के मामले में थाने आए थे। वीडियो में महिला को जमीन पर पटकते हुए देखा गया और उसके बेटा और अन्य अधिकारी उसे खड़े होने में मदद करते दिखे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, हमें एक शिकायत मिली और हमने जांच की। रिपोर्ट के मुताबिक, सादे कपड़ों में अधिकारी ने अनिल कुमार के साथ मारपीट की। वह चिल्ला रहे थे और महिला को अपशब्द कह रहे थे और लाठी से मार रहे थे। एसएचओ ने कथित तौर पर उस कार का भी शीशा तोड़ा जिसमें महिला थाने पहुंची थी। वीडियो में अन्य पुलिस अधिकारियों को महिला और उसके बेटे पर चिल्ला रहे एसएचओ को शांत करने की कोशिश करते देखा जा सकता है।