फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: बारिश की वजह से हुआ 8316 करोड़ का नुकसान, 38 लोगों की गई जान

Mon, 13 Aug 2018 08:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में बाढ़ की स्थिति में थोड़ी सी राहत है। इडुक्की बांध का पानी लगातार दूसरे दिन 2,400.6 फीट से घटकर 2,398.68 फीट पर पहुंच गया। हालांकि रविवार को भी जलाशय के पास स्थित जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश जारी रही। पिछले 24 घंटों में इडुक्की में 20.86 एमएम की औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। वायांड में एक घर गिरने से 58 साल की महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही बारिश की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 38 हो गई है। 6 लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन


वायांड के जिलाधिकारी एआर अजयकुमार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, कॉलेजों और दफ्तरों को बंद करने की घोषणा कर दी है। पोथुंडी बांध के तीनों शटर खोल दिए गए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का कहना है कि शुरुआती आंकलन के अनुसार बाढ़ से 8316 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि तात्कालिक राहत और पुनर्वास के लिए 820 करोड़ रुपये के अतिरिक्त और 400 करोड़ रुपये की मांग की गई है। रविवार को केरल के हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई दौरा किया था। 

दौरे के बाद राजनाथ ने राज्य को 100 करोड़ रुपये की केंद्रीय मदद देने का ऐलान किया था। हालांकि मुख्यमंत्री ने इससे कहीं ज्यादा राशि की मांग रखी है। विजयन का कहना है कि बाढ़ से लगभग 20 हजार घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य के पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई करीब 10 हजार किलोमीटर की सड़क बारिश की वजह से खराब हो गई है। उन्होंने केंद्र से मदद के अलावा नुकसान के आंकलन के लिए केंद्रीय टीम भेजने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस मानसून के दौरान 8 अगस्त से बारिश से जुड़ी घटनाओं में 38 लोगों की मौत हुई है। विभिन्न इलाकों में बनाए गये राहत शिविरों में 60,000 से अधिक लोग रह रहे हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना के 10 कॉलम, मद्रास रेजिमेंट की एक इकाई के साथ नौसेना, वायुसेना और एनडीआरएफ के जवानों को बुरी तरह से प्रभावित जिलों कोझिकोड, इडुक्की, मलप्पुरम, कन्नूर और वायनाड आदि में राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें