फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका की दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत, आखिरी वन-डे में 178 से हराया, पर सीरीज हारी

Mon, 13 Aug 2018 06:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका
विज्ञापन

कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की 97* रन की बेहतरीन पारी और आफ स्पिनर अकिला धनंजय (6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से श्रीलंका ने पांचवें व अंतिम वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 178 रन से करारी शिकस्त दी। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका पहले ही सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली थी। इस मुकाबले में अकिला धनंजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन


मैथ्यूज की 97 गेंदों पर खेली गई 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 97 रन की  बेहतरीन पारी खएली। वहीं, निरोशन डिकवेला (43), कुसाल मेंडिस (38) और धनंजय डिसिल्वा (30) के उपयोगी योगदान से श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 299 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जिसके जवाब में दक्षिण अप्रीका की टीम  24.4 ओवरों में 121 रन पर ढेर हो गयी।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान क्विंटन डिकाक ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। अकिला धनंजय ने 9 ओवर में 29 रन देकर छह विकेट लिए जो उनका वन-डे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। इसके अलावा लाहिरू कुमारा ने दो, जबकि सुरंगा लखमल और धनंजय डिसिल्वा ने 1-1 विकेट लिया। अब इन दोनों टीमों के बीच 14 अगस्त को कोलंबो में एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें