फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sabarimala Gold Case: सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी का मामला, मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 08:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल हाईकोर्ट में सौंपी गई देवस्वम विजिलेंस रिपोर्ट के अनुसार, उन्निकृष्णन पोट्टी, जिनकी न तो कोई स्थायी आय है और न ही कोई घोषित व्यावसायिक पृष्ठभूमि, ने सबरीमाला मंदिर की कई परियोजनाओं में बिचौलिए की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी के मामले में विशेष जांच टीम ने मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। बंगलूरू के उद्योगपति पोट्टी को पुलीमठ स्थित उसके आवास से गुरुवार को हिरासत में लिया गया था। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम तिरुवनंतपुरम में उससे पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के बाद विशेष जांच टीम ने उसका बयान दर्ज किया और फिर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन




पुलिस हिरासत में होगी पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद उन्नीकृष्णन पोट्टी को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। दोपहर तक उन्नीकृष्णन पोट्टी को पथानमथिट्टा स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया। एसआईटी आगे की जांच के लिए उन्नीकृष्णन पोट्टी की पुलिस हिरासत मांग सकती है। सबरीमाला मंदिर में द्वारपालकों की मूर्तियों और श्रीकोविल के दरवाजों से सोने की चोरी हुई है। मंदिर की द्वारपालकों की मूर्तियों और दरवाजों पर सोने की परत चढ़ाने के काम में लगभग 4.54 किलोग्राम सोने की कमी के मामले की जांच चल रही है। इसकी जांच के लिए केरल हाईकोर्ट ने एसआईटी गठित की। एसआईटी की टीम त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड के सदस्यों और अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। 

इससे पहले त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड की विजिलेंस टीम ने भी इस मामले की जांच की थी और उन्नीकृष्णन पोट्टी से दो दिनों तक पूछताछ की थी और उसके बयान दर्ज किए थे। बाद में उच्च न्यायालय ने जांच के लिए एसआईटी गठित की। उच्च न्यायालय ने जांच के लिए एसआईटी को छह हफ्ते का समय दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kolkata: ‘आलो’ थीम में टॉलीगंज का काली पूजा पंडाल करेगा अंधेरे को रौशन, दृष्टिबाधितों को समर्पित विशेष पहल
विज्ञापन


विजिलेंस रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
केरल हाईकोर्ट में सौंपी गई देवस्वम विजिलेंस रिपोर्ट के अनुसार, उन्निकृष्णन पोट्टी, जिनकी न तो कोई स्थायी आय है और न ही कोई घोषित व्यावसायिक पृष्ठभूमि, ने सबरीमाला मंदिर की कई परियोजनाओं में बिचौलिए की भूमिका निभाई। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सोने की प्लेटिंग का वास्तविक खर्च पोट्टी ने नहीं, बल्कि कई निजी निवेशकों ने वहन किया था। श्रीकोविल के मुख्य दरवाजे की सोने की प्लेटिंग बेल्लारी के व्यापारी गोवर्धन ने कराई, जबकि छत (कट्टिल्ला) की तांबे की प्लेटिंग बेंगलुरु के उद्योगपति अजी कुमार ने प्रायोजित की थी। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि पोट्टी केवल एक मध्यस्थ के रूप में काम कर रहा था और देवस्वम प्रशासन में अपनी निकटता का उपयोग करके अनुचित प्रभाव डाल रहा था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें