फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के सबरीमाला मंदिर में भगदड़ से 31 श्रद्धालु घायल, दो की हालत गंभीर

Mon, 26 Dec 2016 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को केरल के सबरीमाला मंदिर में मची भगदड़ से 31 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना भगवान अयप्पा के मंदिर वाली पहाड़ी पर हुई है। घायलों को पंपा अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं गंभीर रुप से घायलों का इलाज कोट्टयम मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर स्थित को नियंत्रित कर बचाव कार्यों में जुट गई है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, घटना की वजह 'मंडल पूजा' के शुरू होने से पहले ही वहां भारी मात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ इकठ्ठा होना बताया जा रहा है जिसकी वजह से मंदिर में लगा बैरिकेट टूट गया और भगदड़ मच गई।

वहीं अयप्पा सेना के अध्यक्ष राहुल ईश्वर ने बाताया कि 'घायल हुए श्रद्धालुओं में से ज्यादातर आंध्र प्रदेश से संबंधित हैं। पुलिस बल ने भगदड़ को काबू में कर लिया है।'
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि श्रद्धालु कई घंटों से पूजा समाप्त होने के इंतजार में थे और भगवान अयप्पा के दर्शन करना चाह रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, भगदड़ तब मची जब कुछ भक्त लाइन से निकलकर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। 

गौरतलब है कि केरल का सबरीमाला मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस समय देश और दुनिया से भारी मात्रा में लाखों श्रद्धालु भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए सबरीमाला पहुंचते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें