फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: केरल की पुलिस अधिकारी ने बीमार महिला के बच्चे को कराया स्तनपान, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 25 Nov 2023 06:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि अब बच्चों को बाल देखभाल गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है, ताकि अधिक उपयुक्त वातावरण में उनका खयाल रखा जा सके। इसके साथ ही कोच्चि पुलिस ने पुलिस ने उस पल की एक तस्वीर भी साझा की है, आर्या बच्चे को स्तनपान करा रही थीं।
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कोच्चि महिला पुलिस थाने की सिविल पुलिस अधिकारी एम आर्या फर्ज और मानतवा की मिसाल पेश कर रही हैं। उन्होंने कई दिनों तक एक चार माह के बच्चे को स्तनपान कराया, क्योंकि बच्चे की मां अस्पताल में है और पिता जेल में है। बिहार में पटना के रहने वाले एक दंपती के कुल चार बच्चे हैं, जिन्हें फिलहाल पुलिस पाल रही है।

हालांकि, पुलिस को बच्चों के खाने-पीने और सोने का प्रबंध करना था, लेकिन खुद 9 माह के बच्चे की मां आर्या ने जब 4 माह के बच्चे को बिलखता देखा, तो उन्होंने फर्ज के दायरे से परे जाकर मानवता की मिसाल पेश करते हुए बच्चे को स्तनपान कराया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की मां फिलहाल एर्नाकुलम के जनरल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जबकि एक मामले में पिता जेल में बंद है। परिवार में चार महीने के बच्चे के अलावा तीन और बच्चे हैं, जो काफी छोटे हैं, ऐसे में इन्हें महिला पुलिस थाने में रखा गया।

बच्चों को बालगृह भेजा

विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि अब बच्चों को बाल देखभाल गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है, ताकि अधिक उपयुक्त वातावरण में उनका खयाल रखा जा सके। इसके साथ ही कोच्चि पुलिस ने पुलिस ने उस पल की एक तस्वीर भी साझा की है, आर्या बच्चे को स्तनपान करा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें