उपकरणों में मोबाइल फोन, मोडम, हार्डडिस्क, मेमोरी कार्ड, लैपटॉप, कंप्यूटर शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने बच्चों के ग्राफिक, अवैध वीडियो और तस्वीरों भी जब्त कीं। गिरफ्तार किए गए लोगों में पेशेवर नौकरी करने वाले युवा और तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर कार्रवाई के तहत पूरे प्रदेश में 858 ठिकानों पर एक साथ की गई छापामारी में केरल पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को देखने और साझा करने में इस्तेमाल हो रहे 270 इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर 142 मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
उपकरणों में मोबाइल फोन, मोडम, हार्डडिस्क, मेमोरी कार्ड, लैपटॉप, कंप्यूटर शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने बच्चों के ग्राफिक, अवैध वीडियो और तस्वीरों भी जब्त कीं। गिरफ्तार किए गए लोगों में पेशेवर नौकरी करने वाले युवा और तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बाल यौन शोषण को रोकने को लेकर केरल पुलिस ने विशेष अभियान पी-हंट 23.1 के तहत पूरे राज्य में लगभग 858 स्थानों की पहचान कर गुप्त अभियान चलाया। इसके तहत जिलाें के एसपी के नेतृत्व में रविवार सुबह पूरे राज्य में फैले इन ठिकानों पर एक साथ छापामारी की गई।