फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में मां ने नवजात को बाथरूम की बाल्टी में डाला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, मां के खिलाफ FIR दर्ज

Wed, 05 Apr 2023 02:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अलप्पुझा जिले के चेंगन्नूर में महिला अपने नवजात बेटे को बाथरूम की बाल्टी में डाल दिया और खुद अस्पताल आ गई। अस्पताल प्रशासन को महिला ने बताया कि वह अपने बेटे को बाथरूम में बाल्टी में रखकर आई है।
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पठानमथिट्टा जिले में मां की ममता शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां अपने नवजात बच्चे को बाथरूम में छोड़कर अस्पताल पहुंच गई। जिसके बाद जानकारी मिलते ही पुलिस ने घर पहुंचकर नवजात को बचाया। पुलिस ने मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना पठानमथिट्टा जिले के अरनमुला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोट्टा गांव की है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, पठानमथिट्टा जिले के कोट्टा गांव में घर पर ही महिला की डिलीवरी हो गई थी। इसके बाद 34 वर्षीय महिला ने अपने नवजात बेटे को बाथरूम में बाल्टी में डाल दिया और खुद का इलाज कराने चेंगन्नूर के नर्सिंग होम आ गई। नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने जब मरीज से पूछताछ की तो महिला ने अस्पताल प्रशासन को बताया कि वह अपने बेटे को बाथरूम में बाल्टी में रखकर आई है। इसके बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस महिला के घर पहुंची जहां महिला के नौ साल के बेटे ने पुलिस को बताया कि नवजात घर के बाथरूम में बाल्टी में रखा हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नवजात को बाल्टी से निकाला और नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया। नर्सिंग होम में प्रारंभिक उपचार प्रदान करने के बाद बच्चे को कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

मां के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस का कहना है कि मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला पर आईपीसी की धारा 317 (माता-पिता या उसकी देखभाल करने वाले व्यक्ति द्वारा बारह साल से कम उम्र के बच्चे को छोड़ देना) और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। टीवी चैनलों पर प्रसारित दृश्यों में चेंगन्नूर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी को बाल्टी ले जाते हुए, बच्चे को जीप में अस्पताल ले जाने के लिए दूर-दराज के इलाके में स्थित घर से सड़क पर भागते हुए दिखाया गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बच्चे की देखभाल करने वाली पुलिस और मेडिकल टीम को बधाई देते हुए कहा कि नवजात की जान बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

सरकार ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में वर्तमान में इलाज करा रहे बच्चे को बेहतर देखभाल प्रदान करने के लिए एक देखभालकर्ता भी नियुक्त किया है। जॉर्ज ने उम्मीद जताई कि बच्चा जल्द ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें