फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: छेड़छाड़ करने वाले मनचले युवक को पुलिस ने पकड़ा, अश्लील हरकतें करते वक्त पीड़िता ने बनाया था वीडियो

Thu, 18 May 2023 09:33 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिर्वनन्तपुरम

सार

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार की है। पीड़िता ने शिकायत करते हुए बताया कि वह केएसआरटीसी बस से त्रिशूर से कोच्चि जा रही थी। इस दौरान वह आरोपी उसके पास आकर बैठ गया। उसने शुरू में सभ्य तरीके से बात की। लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह मुझे छूने लगा और अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
Bus- File Photo - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में एक युवती के साहस के कारण पुलिस ने एक मनचले युवक को गिरफ्तार कर लिया। मनचले युवक ने युवती के साथ बस में अश्लील हरकतें की थी। मामला केरल के एर्नाकुलम जिले की है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार की है। पीड़िता ने शिकायत करते हुए बताया कि वह केएसआरटीसी बस से त्रिशूर से कोच्चि जा रही थी। इस दौरान वह आरोपी उसके पास आकर बैठ गया। उसने शुरू में सभ्य तरीके से बात की। लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह मुझे छूने लगा और अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद युवती ने फोन में पूरी रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद पीड़िता ने कंडक्टर और ड्राइवर से शिकायत की और उसे पुलिस को सौंपने के लिए कहा। पुलिस का सुनते ही आरोपी वहां से भाग गया, जिसे वहां मौजूद लोगों ने गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया
युवती का कहना है कि सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो पोस्ट की, जिसके बाद उसे पांच महिलाओं ने मैसेज किया और बताया कि उनके साथ भी उस युवक ने चलती बस में ऐसे ही अश्लील हरकतें की थी। केरल की नेंदुंबसेरी पलिस थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जिसे बाद में पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें