फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: ऑटो चालकों को मुफ्त में तेल दे रहा पेट्रोल पंप मालिक, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 19 Jun 2021 07:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड

सार

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच केरल के एक पेट्रोल पंप मालिकों ने अपने इलाकों के ऑटो चालकों के लिए मुफ्त में तेल बांटने का बड़ा एलान किया है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की नींद उड़ा रखी है। देश में कई स्थानों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह वाकया केरल के कासरगोड जिले का है। यहां की इनमाकजे ग्राम पंचायत में स्थित कुडुकोली पेट्रोल पंप पर ऑटो चालकों को तीन लीटर पेट्रोल या डीजल मुफ्त दिया जा रहा है। दो दिन पहले की इस पेट्रोल पंप ने यह एलान किया था। पंप के मैनेजर सिद्दीक मदुमूले ने बताया कि पेट्रोल पंप पर आने वाले करीब 313 ऑटो चालकों को मुफ्त पेट्रोल या डीजल दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार यह पेट्रोल पंप सिद्दीक के भाई अब्दुल्ला मदुमुले का है। अब्दुल्ला अबुधाबी में चार्टर्ट अकाउंटेंट (सीए) हैं। अब्दुल्ला ने बताया कि लॉकडाउन के चलते ऑटो चालक पहले से ही समस्या में हैं ऊपर से तेल के दामों में बढ़ोत्तरी की वजह से संकट और बढ़ गया है। इन्ही चीजों को देखते हुए हमने ऑटो चालकों के लिए यह फैसला लिया।

सिद्दीकी ने इसे लेकर कहा कि यह योजना व्यापार के लिए नहीं बल्कि लोगों की भलाई के लिए है। उन्होंने बताया कि मुफ्त तेल पाने के लिए 15-15 किलोमीटर दूर तक से ऑटो चालक आ रहे हैं। यहां आ रहे ऑटो चालक भी मुफ्त पेट्रोल पाकर पेट्रोल पंप की बड़ाई कर रहे हैं। कोरोना वायरस के साथ तेल की बढ़ती कीमतें आम आदमी पर दोहरी मार की तरह साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

शुक्रवार को मुंबई और हैदराबाद के बाद बंगलूरू तीसरा महानगर हो गया था, जहां पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 27 पैसे और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए। पिछले करीब सात सप्ताह में वाहन ईंधन कीमतों में यह 26वीं बढ़ोतरी है।

इससे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम एतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 96.93 रुपये तो डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर पर है। अब आठ राज्यों और संघ शासित प्रदेशों... राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का खुदरा दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें