केरल सोना तस्करी मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से विपक्ष हमलावर हो गया है। अब विपक्ष मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर इस्तीफे का दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि एक अदालत द्वारा सोना तस्करी मामले में शिवशंकर की अग्रिम जमानत अर्जियां खारिज किए जाने के बाद ईडी ने उन्हें अपने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों द्वारा यहां एक अस्पताल से शिवशंकर को हिरासत में लिए जाने के बाद मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने कहा कि शिवशंकर जबतक बेगुनाह साबित नहीं हो जाते तब तक के लिए मुख्यमंत्री को पद से हट जाना चाहिए। चेन्निथला ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोने की तस्करी के मामले में आरोपियों को बचाने के लिए सभी हथकंडे अपनाए गए।
वहीं केरल भाजपा के प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि सोने की तस्करी मामले में सीएमओ ने हस्तक्षेप किया था। उन्होंने कहा कि जब एजेंसियां शिवशंकर से सवाल-जवाब करेगी तो और भी राज खुलेंगे। अदालत के आदेश ने राज्य में वामपंथी सरकार की पोल खोल कर रख दी है।