फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में सबसे उम्रदराज यहूदी महिला का 96 साल की उम्र में निधन

Sat, 31 Aug 2019 05:20 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
सारा जैकब कोहेन - फोटो : facebook
विज्ञापन

केरल में यहूदी समुदाय की सबसे बुजुर्ग सदस्य सारा जैकब कोहेन का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मट्टनचेरी शहर स्थित अपने निवास पर शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उन्हें रविवार को मट्टनचेरी के प्राचीन सिनगॉग (प्रार्थना स्थल) से सटे कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

विज्ञापन


कई वर्ष पहले अपने पति जैकब कोहेन के निधन के बाद से वह प्रसिद्ध यहूदी गली स्थित अपने घर में अकेली रह रही थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। उनके रिश्तेदार वापस इज़राइल चले गए थे। हालांकि, उन्होंने कोच्चि में ही रहना पसंद किया।
विज्ञापन


1948 में इज़राइल बनने के बाद, यहूदी समुदाय के काफी लोग इज़राइल चले गए, जिससे कोच्चि में यहूदियों की संख्या कम हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें