फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हवाईअड्डे के रनवे पर मृत पक्षी की वजह से दो विमानों की लैंडिंग में हुई देरी

Sat, 31 Aug 2019 04:27 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की हवाईपट्टी पर एक मृत पक्षी मिलने की वजह से शनिवार को एयरएशिया और इंडिगो के एक-एक विमान को उतरने में देरी हुई। हवाईअड्डे का परिचालन संभालने वाली कंपनी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (मायल) की प्रवक्ता ने कहा कि मृत पक्षी की सूचना हवाईअड्डा यातायात नियंत्रक को गोएयर के पायलट ने विमान उतारने के दौरान दी। वह दिल्ली से आए विमान को रनवे पर उतार रहा था।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया, ‘जी8-338 के पायलट ने हवाईपट्टी पर मृत पक्षी की सूचना दी। इसे हटाने की प्रक्रिया में एयरएशिया की आई5-304 को एक चक्कर लगाने और इंडिगो की 6ई-224 को हवाईअड्डे की ओर नहीं आने के लिए कहा गया।’ हवाईपट्टी को चालू करने के संकेत के बाद ही विमानों के उतरने का सिलसिला शुरू हु

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें