फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट देने के लिए अधिकारी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 08 Sep 2020 09:15 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

केरल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक स्वास्थ्य अधिकारी को गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित रूप से कोविड-19 निगेटिव सर्टिफिकेट लेने आई महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि जूनियर स्वास्थ्य इंस्पेक्टर ने उसे अपने घर पर सर्टिफिकेट लेने के लिए बुलाया था। जब वह उसके घर पर सर्टिफिकेट लेने गई तो अधिकारी ने उसे बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 


सर्कल इंस्पेक्टर सुनेश ने बताया कि अधिकारी ने कथित तौर पर महिला के साथ शारीरिक शोषण किया। उसके हाथों और मुंह को बांधा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का चिकित्सीय परीक्षण किया गया है। आगे की जांच जारी है। आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोविड मरीज के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाला एंबुलेंस चालक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि महिला हाल ही में अपने घर लौटी थी और उसे एक अधिकारी द्वारा क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि महिला ने एंटीजन टेस्ट करवाया, जो निगेटिव आया और आरोपी ने उसे सर्टिफिकेट लेने के लिए घर पर बुलाया, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। 

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। अधिकारी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। महिला आयोग ने भी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं ने राज्य को शर्मसार किया है। ये घटनाएं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गंभीर खामियों को दर्शाती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें