फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'राज्यपाल को केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराने का प्रस्ताव नहीं', विरोध प्रदर्शन को लेकर राजभवन की सफाई

Sat, 21 Jun 2025 03:09 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि युवा और छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर राज्यपाल ने केंद्रीय बलों से सुरक्षा मांगी है। इस पर केरल राजभवन ने सफाई दी है। 
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर - फोटो : एक्स- @KeralaGovernor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में भारत माता तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद के बीच विरोध प्रदर्शन को लेकर राजभवन ने सफाई दी है। राजभवन ने मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि राज्यपाल के लिए केंद्रीय बलों की सुरक्षा मांगने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि युवा और छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर राज्यपाल ने केंद्रीय बलों से सुरक्षा मांगी है। 
विज्ञापन


राजभवन ने कहा कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल पुलिस की कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के निर्वहन में उनकी दक्षता पर पूरा भरोसा है। वे अपना कर्तव्य बहुत अच्छे ढंग से और राजभवन की संतुष्टि के अनुसार निभा रहे हैं। राजभवन केरल राज्यपाल को किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष खतरे की संभावना को दृढ़ता से खारिज करता है।

ये भी पढ़ें: ओडिशा में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभावित, उफान पर सुवर्णरेखा नदी; 17 से ज्यादा गांवों में भरा पानी
विज्ञापन


राजभवन ने कहा कि मीडिया में सामने आ रहीं रिपोर्ट बेबुनियाद और केवल अटकलें हैं। मीडियाकर्मियों से अनुरोध है कि वे ऐसी निराधार खबरों को प्रकाशित या प्रसारित करके जनता को गुमराह करने से बचें। वामपंथी छात्र और युवा संगठनों ने राज्यपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है, क्योंकि उन्होंने राजभवन में सरकारी कार्यक्रमों सहित सभी कार्यक्रमों के दौरान भारत माता का चित्र लगाने की बात कही है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
केरल में विवाद तब शुरू हुआ जब राजभवन ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में 'भारत माता' की तस्वीर का उपयोग किया। इसका राज्य के कृषि मंत्री और सीपीआई नेता पी. प्रसाद ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया था। कृषि मंत्री पी प्रसाद ने कहा था कि धर्मनिरपेक्ष केरल में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस पर राज्यपाल आर्लेकर ने कहा कि 'भारत माता' कोई विवाद का विषय नहीं हो सकता, यह सबके ऊपर है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी की सोच और विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन सब भारतीय एक-दूसरे के भाई-बहन हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें