फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कोच्चि के कचरा संयंत्र में आग लगने के बाद आसमान में छाया धुंआ, लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील

Sun, 05 Mar 2023 02:53 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

कोच्चि के ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में गुरुवार को आग लगने के बाद कूड़े के ढेर से अभी भी धुआं निकल रहा है। इसको देखते हुए कलेक्टर ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। एर्नाकुलम जिले की कलेक्टर रेणु राज ने कहा कि ब्रह्मपुरम और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
कोच्चि अपशिष्ट संयंत्र में आग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोच्चि में ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में भीषण आग लगने के बाद आसमान में धुंआ छा गया है। बचाव अभियान जारी है। नौसेना आग बुझाने के प्रयास में जुटी है। नौसेना की दक्षिणी कमान ने शनिवार को कहा कि कोच्चि के कचरा संयंत्र में आग लगने के बाद 5000 लीटर से अधिक पानी का छिड़काव किया गया है। दक्षिणी नौसेना कमान ने कहा कि मौके पर सेना की फायर गाड़ियों के अलावा, नौसेना के हेलिकॉप्टर के जरिए पानी की बौछार की जा रही है।

विज्ञापन

 

वहीं, अपशिष्ट संयंत्र में गुरुवार को आग लगने के बाद कूड़े के ढेर से अभी भी धुआं निकल रहा है। इसको देखते हुए कलेक्टर ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। एर्नाकुलम जिले की कलेक्टर रेणु राज ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मपुरम और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को जितना संभव हो सके, रविवार को घर से बाहर जाने से बचना चाहिए। अभी धुएं को नियंत्रित नहीं किया जा सका है, इसलिए जितना हो सके घर पर रहें। रविवार को दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कचरे के ढेर से लगातार धुआं उठ रहा है। इसे रोकने का प्रयास जारी है। दमकल की और गाड़ियों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 100 एकड़ के लैंडफिल को छह जोन में फिर से जलाया जा रहा है। इनमें से चार जोन में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया है। जबकि नौसेना और कोचीन रिफाइनरी के फायर तंत्र का उपयोग शेष जोन में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा 27 दमकल गाड़ियों के अलावा कोचीन पोर्ट ट्रस्ट और कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) की अतिरिक्त फायर ब्रिगेड रविवार को तैनात की जाएंगी। नदी से पानी उठाने के लिए अलप्पुझा जिले से दो बड़े पंप लाए जाएंगे। छोटे डीजल पंप उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया है।

अस्पतालों में सुविधाएं तैयार करने के निर्देश
कलेक्टर ने यह भी कहा कि हवा के बदलते रुख के कारण आग बुझान के अभियान पर असर पड़ा है, जिसके चलते कचरे के ढेर से ज्यादा धुआं उठ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को एहतियात के तौर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में सुविधाएं तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें