फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: एमवी गोविंदन ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, विधानसभा अध्यक्ष एबी राजेश बनेंगे मंत्री

Fri, 02 Sep 2022 06:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिवालय में एक अहम बैठक हुई। इसमें फैसला किया गया कि विधानसभा अध्यक्ष एमबी राजेश को मंत्री बनाया जाएगा।
विज्ञापन
cpim
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माकपा ने राज्य सचिव एम वी गोविंदन के मंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। उनकी जगह विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश को मंत्री बनाया जाएगा। इस बीच खबर है कि माकपा ने थलास्सेरी से विधायक एएन शमशीर को केरल विधानसभा का अगला अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। इसे केरल में वाम सरकार में मामूली फेरबदल के रूप में देखा जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिवालय में एक अहम बैठक हुई। इसमें फैसला किया गया कि विधानसभा अध्यक्ष एमबी राजेश को मंत्री बनाया जाएगा। इसमें थलास्सेरी विधायक एएन शमशीर विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला भी लिया गया। गोविंदन को पिछले हफ्ते माकपा के राज्य सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद यह फेरबदल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें