यौन उत्पीड़न से केवल आम युवती ही नहीं बल्कि सांसद की पत्नी भी इसका शिकार हो चुकी है। केरल से सांसद की पत्नी ने अपनी किताब में इस बात का खुलासा किया है। केरल कांग्रेस (एम) के नेता और सांसद जोस के मणि की पत्नी निशा जोस की पिछले महीने 'द अदर साइड ऑफ लाइफ' किताब का विमोचन हुआ है। किताब में उन्होंने यौन उत्पीड़न का जिक्र किया है।
उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक और केरल कांग्रेस (एम) के पूर्व नेता पीसी जॉर्ज के बेटे शॉन जॉर्ज ने उनका यौन उत्पीड़न किया है। इसके बाद शॉन जॉर्ज ने कोयट्टम में एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें जांच की मांग की गई है। हालांकि पुलिस ने शिकायत को खारिज कर दिया और किसी भी आपराधिक गतिविधि होने से इनकार किया है।