फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: दूसरी बार संक्रमित हुए केरल के कृषि मंत्री, बेटा भी चपेट में

Thu, 15 Apr 2021 06:35 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, त्रिसूर
विज्ञापन
केरल के कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार - फोटो : facebook.com/advvssunilkumar
विज्ञापन

केरल के कृषि मंत्री वी एस सुनील कुमार पिछले सात महीने में दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक फेसबुक पोस्ट में मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दोबारा संक्रमित होने के बाद वह यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


कुमार ने कहा कि उनका बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ है। भाकपा नेता ने कहा कि वह कोरोना वायरस से दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को कोविड—19 टीका लेने की तैयारी कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार पिछले साल सितंबर में कोरोना से संक्रमित हुए थे।

उन्होंने कहा कि बुधवार को सर्दी महसूस होने और गंध नहीं आने के बाद उनकी जांच की गई। मंत्री ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है और वह संक्रमण मुक्त होने तक अस्पताल में ही रहेंगे। कुमार ने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेडिकल जांच कराने व पृथकवास में जाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें