फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: छात्र की करंट लगने से मौत पर बवाल, राज्य शिक्षा मंत्री ने भाजपा-कांग्रेस पर राजनीति करने का लगाया आरोप

Sat, 19 Jul 2025 01:44 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के कोल्लम में 13 वर्षीय छात्र की करंट से मौत के बाद केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कांग्रेस और भाजपा पर घटना का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन दलों के कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों के काफिलों को काले झंडे दिखाकर और रास्ता रोककर विरोध किया, जब वे मृतक छात्र के परिवार से मिलने जा रहे थे।

विज्ञापन
वी. शिवनकुट्टी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोल्लम जिले के थेवलक्कारा बॉयज हाई स्कूल में बीते गुरुवार को 13 वर्षीय छात्र मिथुन की स्कूल परिसर में खुले बिजली के तार से करंट लगने से मौत हो गई। इस दुखद घटना को लेकर राज्य में सियासत गरमा गई है। ऐसे में अब केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने शनिवार को भाजपा और कांग्रेस पर इस घटना का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ और भाजपा इस दुखद घटना का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


राजनीतिक लाभ उठाने का लगाया आरोप
शिवनकुट्टी ने आगे कहा कि इन दलों के कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों के काफिलों को काले झंडे दिखाकर और रास्ता रोककर विरोध किया, जब वे मृतक छात्र के परिवार से मिलने जा रहे थे। मंत्री ने कहा कि कुछ लोग चुनाव के चलते ऐसे विरोध कर रहे हैं ताकि खुद को शहीद दिखा सकें। यह तरीका सही नहीं है। क्या इन विरोध करने वालों ने पीड़ित परिवार की किसी तरह मदद की है?

ये भी पढ़ें:- John Brittas: माकपा नेता की राहुल गांधी को नसीहत, कहा- वे फूट डालने की बजाय धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करें

उन्होंने बताया कि केरल स्कूल टीचर्स एसोसिएशन (केएसटीए) ने छात्र के परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। इसके अलावा केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) ने पांच लाख रुपये दिए हैं, और शिक्षा विभाग करीब 20 लाख रुपये की लागत से उनके लिए घर बनवाएगा। राज्य सरकार भी तात्कालिक खर्चों के लिए तीन लाख रुपये देगी।

विज्ञापन


जो जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा- मंत्री
शिवनकुट्टी ने आगे कहा कि क्या अब तक किसी मामले में 48 घंटे के भीतर इतनी कार्रवाई हुई है? जांच भी शुरू कर दी गई है और समाधान की दिशा में कदम उठाए गए हैं। फिर भी विरोध क्यों? उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना वाले दिन वह मृतक छात्र के घर इसलिए नहीं गए ताकि वहां किसी तरह की टकराव की स्थिति न बने।

ये भी पढ़ें:- Plane Crash: भ्रामक खबरों पर पायलट फेडरेशन का विदेशी मीडिया संस्थानों को कानूनी नोटिस, माफी मांगने की मांग

मंत्री ने कहा कि अगर स्कूल प्रबंधन की कोई गलती सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में स्कूल की हेडमिस्ट्रेस को निलंबित कर दिया गया है। अंत में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का भी यही रुख है, जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें