फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: मंत्री ने उल्टा फहरा दिया तिरंगा, अधिकारियों को बताया जिम्मेदार, होगी जांच 

Wed, 26 Jan 2022 06:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड

सार

दिलचस्प बात यह है कि इस मौके पर मौजूद मंत्री, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों समेत किसी ने भी इस चूक पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के एक मंत्री ने बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया, जिससे राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। विपक्षी भाजपा ने तिरंगे के प्रति अनादर दिखाने के लिए उनके इस्तीफे की मांग की है। यह घटना उस समय हुई जब वाम सरकार में बंदरगाह और पुरातत्व विभाग संभालने वाले मंत्री अहमद देवरकोविल ने आज सुबह यहां म्यूनिसिपल स्टेडियम में झंडा फहराया।

विज्ञापन


मंत्री बोले, मेरी तरफ से नहीं हुई चूक 
बाद में मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी ओर से कोई चूक नहीं हुई है और संबंधित अधिकारियों द्वारा रस्सी थमाते ही उन्होंने झंडा फहराया। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पुलिस प्रमुख और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को घटना की व्यापक जांच करने के लिए कहा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

माकपा नीत एलडीएफ के सहयोगी इंडियन नेशनल लीग (आईएनएल) के उम्मीदवार देवरकोविल जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि उनके ध्वजारोहण के लिए आने से पहले अधिकारियों को ट्रायल रन करना चाहिए था। जहां तक मंत्रियों का सवाल है, हम प्रोटोकॉल के अनुसार निर्धारित समय पर ही जा सकते हैं और झंडा फहरा सकते हैं। निश्चित कार्रवाई होगी। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जांच जारी है।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि इस मौके पर मौजूद मंत्री, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों समेत किसी ने भी इस चूक पर ध्यान नहीं दिया। ध्वजारोहण के बाद मंत्री ने उसे सलामी दी और अपने भाषण के साथ आगे बढ़े, जिसके बीच कार्यक्रम को कवर करने के लिए वहां मौजूद कुछ मीडियाकर्मियों ने गलती की ओर इशारा किया। फिर मंत्री जी वापस आए, झण्डा नीचे किया और सही ढंग से फिर से फहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें