फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'माकपा को बदनाम करने की साजिश,' अवैध भुगतान में फंसी सीएम की बेटी टी वीना के बचाव में उतरे एमए बेबी

Mon, 07 Apr 2025 05:09 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

अवैध भुगतान के मामले में फंसी सीएम पिनराई विजयन की बेटी टी वीना को लेकर राज्य सरकार पर लागातार सवाल खड़े हो रहे है। इसी बीच माकपा के नवनिर्वाचित महासचिव एमए बेबी ने सीएम की बेटी टी वीना का बचाव किया है। साथ ही उनपर लगे आरोपों को एक साजिश बताया है।  
विज्ञापन
एमए बेबी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माकपा के नवनिर्वाचित महासचिव एमए बेबी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी टी वीना का बचाव किया है। बेबी ने महासचिव बनने के एक दिन बाद ही एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि इस मामले से संबंधित सबूतों से पता चला है कि मुख्यमंत्री की बेटी ने कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वीणा के खिलाफ साजिश की गई है, क्योंकि वह मुख्यमंत्री की बेटी हैं, जो केरला में माकपा और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के प्रमुख है। बता दें कि सीएम विजयन की बेटी टी वीना का नाम हाल ही में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय के द्वारा अवैध भुगतान में लिया गया है, जिसके राज्य में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। 
विज्ञापन


एमए बेबी ने मामले को बताया मनगढ़ंत
माकपा के नवनिर्वाचित महासचिव एमए बेबी ने आगे कहा कि हमारी पार्टी और माकपा प्रमुख सीएम पिनाराई विजयन के खिलाफ साजिश रचने के लिए इस मामला को गढ़ा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ बोलने के लिए नहीं है तो उनकी बेटी को निशाना बनाकर मुख्यमंत्री पर हमला किया जा रहा है। साथ ही बेबी ने कहा कि मामले के साजिशकर्ताओं के पता था कि इन आरोपों से वामपंथी के नेताओं के झटका लगेगा, जिसके चलते ऐसा किया गया। 

ये भी पढ़ें:- SC: वक्फ कानून के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति, दीवानी विवादों पर 'सुप्रीम' निर्देश
विज्ञापन

 
जांच को लेकर भी बोले एमए बेबी
अपने बयान में आगे बेबी ने इस मामले की जांच प्रक्रिया पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच में लोकतंत्र की सबसे खराब प्रक्रिया को अपनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाली अधिकरण ने टिप्पणी किया कि वीणा मुख्यमंत्री की बेटी है, इसी से पूरी समस्या शुरू हुई है। 
 
साथ ही जब उनसे मुख्यमंत्री की बेटी पर कानूनी कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे देश में केंद्रीय एजेंसियां कैसे काम करती हैं यह सब को पता है। बेबी ने आलोचकों की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि क्या आईटी समाधान कंपनी से समझौता करने के लिए केरल सरकार ने कोच्चि स्थित खनन कंपनी से किसी प्रकार की लाभ ली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल: गर्भवती महिला मौत मामले में खुलासा, अस्पताल ने अग्रिम भुगतान की मांग कर तोड़े नियम

क्या है मामला, समझिए

गौरतलब है कि सीएम विजयन की बेटी टी वीना पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी सेवा दिए ही एक निजी खनन कंपनी से 2.70 करोड़ रुपये का भुगतान करवाया है। अब इसको राज्य में विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा मुख्यमंत्री विजयन के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कॉरपोरेट मामले मंत्रालय ने कार्रवाई करने की मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री और उनकी बेटी टी वीना के तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें