फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: KPCC प्रमुख ने माकपा के सचिव गोविंदन के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मामला, जानें पूरा मामला

Tue, 25 Jul 2023 10:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

Kerala: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश सुधाकरन ने माकपा के प्रकाशन और कन्नूर जिले के पार्टी के एक अन्य नेता के खिलाफ भी मानहानि के मामले दर्ज कराए। सुधाकरन के वकील ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एमवी गोविंदन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख के. सुधाकरन ने प्राचीन वस्तुओं के विवादित कारोबारी मोनसन मावुंकल से जुड़े पॉक्सो मामले से उनका नाम जोड़ते हुए की गई टिप्पणी को लेकर मंगलवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई के सचिव एम.वी. गोविंदन के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन

 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश सुधाकरन ने माकपा के प्रकाशन और कन्नूर जिले के पार्टी के एक अन्य नेता के खिलाफ भी मानहानि के मामले दर्ज कराए। सुधाकरन के वकील ने यह जानकारी दी।

माकपा के मुखपत्र में छपी एक खबर का हवाला देते हुए, गोविंदन ने कहा था कि पॉक्सो मामले में पीड़िता ने अपराध शाखा को बताया है कि सुधाकरन उस स्थान पर मौजूद थे, जहां मावुंकल ने पीड़िता से बलात्कार किया था।
 
विज्ञापन

बाद में, सत्तारूढ़ माकपा को झटका देते हुए, केरल पुलिस की अपराध शाखा ने कहा था कि बलात्कार पीड़िता ने बयान में सुधाकरन का कोई जिक्र नहीं किया था। इस मामले में मावुंकल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें