फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Plane Crash: कैप्टन साठे ने अपनी जान देकर बचाई औरों की जान, मिल चुका है स्वॉर्ड ऑफ ऑनर

Sat, 08 Aug 2020 12:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
विज्ञापन
Captain Deepak Vasant Sathe - फोटो : social media
विज्ञापन

केरल के कोझिकोड में शुक्रवार को दुबई से आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे पर फिसल गया जिससे यह दो टुकड़ों में बंट गया। इस भीषण हादसे में दो पायलट समेत 17 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस विमान के पायलट कैप्टन दीपक वसंत साठे और कैप्टन अखिलेश कुमार थे। कैप्टन दीपक फाइटर पायलट थे और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र थे। वायु सेना अकादमी से स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्राप्त कैप्टन दीपक ने मिग विमानों को सबसे ज्यादा उड़ाया था। इन दोनो पायलटों ने अपनी जान देकर कई यात्रियों की जान बचा ली।

बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार विमान में कुल 190 लोग सवार थे। एयरलाइन के अनुसार विमान में 174 यात्री, 10 नवजात, दो पायलट और चार केबिन क्रू मौजूद थे। लैंडिंग के समय आग लगने की कोई घटना नहीं हुई, नहीं तो हादसा और बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन



 

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की दुबई-कालीकट उड़ान (IX-1344) शुक्रवार की शाम 7.41 बजे लैंडिंग करते वक्त फिसल गई। यह हादसा बारिश की वजह से रनवे गीला होने के चलते हुआ। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया है।


फिसलने के बाद विमान करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। सभी यात्रियों को बाहर निकाला जा चुका है। बता दें कि कोझिकोड का हवाई अड्डा भौगोलिक रूप से 'टेबल टॉप' है, मतलब हवाई पट्टी के इर्द-गिर्द खाई है। इसी कारण रनवे पर फिसलने के बाद विमान खाई में जा गिरा और दो टुकड़ों में बंट गया।

हादसे की जांच के लिए दो टीम
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि एयर इंडिया, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के पेशेवरों की 2 टीम हादसे की जांच के लिए कोझिकोड जाएंगी। यह टीमें कोझिकोड के लिए 02.00 बजे और 05.00 बजे रवाना होंगी। बचाव अभियान अब पूरा हो गया है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के 24x7 हेल्पलाइन नंबर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कोझिकोड में हुए विमान हादसे को लेकर दुख जताया है। साथ ही बताया कि ये हेल्पलाइन नंबर हफ्ते के सातों दिन चौबीस घंटे खुले रहेंगे। ये नंबर हैं- 1800 118 797, +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905, Fax: +91 11 23018158

विज्ञापन


दुबई : हेल्पलाइन नंबर जारी किए
दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं- 056 546 3903, 0543090572, 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें