फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chetak Helicopter: कोच्चि में INS गरुड़ पर हादसा, नौसैनिक की मौत मामले में बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी की जांच के आदेश

Sat, 04 Nov 2023 05:54 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

केरल में हुए दर्दनाक हादसे में नौसैनिक की मौत हुई है। नौसेना ने एक बयान में कहा, चेतक हेलीकॉप्टर की मेंटेनेस के समय हुए हादसे में सेलर की मौत हुई है। जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के गठन का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
चेतक हेलीकॉप्टर (प्रतीकात्मक फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में भारतीय नौसेना के सेलर की मौत हुई है। कोच्चि में नौसेना के हवाई अड्डे आईएनएस गरुड़ पर हुए हादसे में मौत मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। खबरों के अनुसार, भारतीय नौसैनिक की मौत ग्राउंड मेंटेनेंस के दौरान हुई है।
विज्ञापन


टैक्सी जांच के दौरान चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
कोच्चि में आईएनएस गरुड़ पर जमीनी रखरखाव और चेतक हेलीकॉप्टर की जांच के दौरान चेतक हेलीकॉप्टर से हुई दुर्घटना में नौसेना के एक नाविक की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएनएस गरुड़ पर रखरखाव टैक्सी जांच के दौरान आज एक चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश
केरल के कोच्चि में चेतक हेलीकॉप्टर हादसे के बाद एक ग्राउंड क्रू की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। भारतीय नौसेना ने हादसे के बारे में जारी बयान में कहा, दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है। भारतीय नौसेना की तरफ से मृतक नौसैनिक की पहचान योगेंद्र सिंह (एलएएम) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान
नौसेना की तरफ से जारी एक अन्य बयान में कहा गया कि भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों ने साथी नौसैनिक की मौत पर शोक व्यक्त किया। नौसेना की तरफ से मृतक नौसैनिक लीडिंग (एलएएम) योगेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कोच्चि में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें