फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : त्रिसूर जिले में देश की पहली चेरामन जुमा मस्जिद के जीर्णोद्वार का काम हुआ पूरा, जल्द कर सकेगें दीदार

Thu, 23 Sep 2021 08:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, त्रिसूर

सार

केरल के सीएम पिनाराई विजयन जल्द ही कोडुनगालुर तालुका में देश की पहली व भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे पुरानी चेरामन जुमा मस्जिद का उद्घाटन करेंगे। मस्जिद मुस्लिम धर्म के साथ आम लोगों के लिए खोली जाएगी। मस्जिद 629 ईस्वी की है।
 
विज्ञापन
जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने के बाद चेरामन जुमा मस्जिद - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के त्रिसूर जिले के कोडुनगालुर तालुका में देश की पहली व भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे पुरानी चेरामन जुमा मस्जिद के जीर्णोद्वार का काम पूरा हो गया है। जल्द ही मस्जिद मुस्लिम धर्म के साथ आम लोगों के लिए खोली जाएगी, जिससे लोग इस एतिहासिक धार्मिक इमारत का दीदार कर सकेंगे। मस्जिद 629 ईस्वी की है।

विज्ञापन


देश की पहली व 629 ईस्वी की मस्जिद का प्राचीन गौरव लौटा
केरल सरकार द्वारा मुजिरिस हेरिटेज प्रोजेक्ट (एमएचपी) के तहत इस मस्जिद के जीर्णोद्वारा शुरू हुआ था, जिससे इसकी प्राचीन भव्यता को वापस लाया जा सके। मस्जिद को प्राचीन रूप में लाने के लिए 30 महीने तक काम चला है जिस पर 1.14 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सीएम पिनाराई विजयन जल्द इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


संग्रहालय भी तैयार
एमएचपी के प्रबंध निदेशक पीएम नौशाद ने बताया, मुस्लिम सभ्यता को प्रदर्शित करने के लिए दो मंजिला संग्रहालय का भी निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें