फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में एकल प्रयोग प्लास्टिक से बनाया गया दुनिया का पहला समुद्री कब्रिस्तान

Thu, 12 Dec 2019 12:41 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
दुनिया का पहला समुद्री कब्रिस्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन

समुद्रो, नदियों, तालाबों और झीलों में बढ़ रहे प्रदूषण और उनमें फेंके जा रहे प्लास्टिक से कई तरह की प्रजातियों के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है। इसके प्रति जागरूक करने के लिए केरल के कोझिकोड में प्लास्टिक की बोतलों से दुनिया का पहला मरीन सिमिट्री (समुद्री कब्रिस्तान) बनाया गया है। इसको बनाने के लिए एकल प्रयोग प्लास्टिक का प्रयोग किया गया है। 

विज्ञापन



इस क्रबिस्तान को जिला प्रशासन के 'क्लीन बीच मिशन और बेपोर पोर्ट विभाग' की मदद से जेलीफिश वाटरस्पोर्ट्स द्वारा कोझिकोड के बेयोर तट पर बनाया गया है। एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक की बोतलों से बना यह ढांचा लुप्त हो रही आठ समुद्री प्रजातियों को श्रद्धांजलि देता है, जिनमें सीहॉर्स, पैरटफिश, लेदरबैक कछुए, ईगल रेज, सॉफिश, डुगॉन्ग, जेबरा शार्क, हैमरहेड मछली और केरल की स्थानिक मीठे पानी की मछली, जिसे मिस केरल कहा जाता है, जैसी प्रजातियां शामिल हैं। 

कोझीकोड के पोर्ट ऑफिसर कैप्टन अश्विनी प्रताप ने कहा कि यह एक प्रतीकात्मक अनुस्मारक लोगों को जागरूक करने के लिए एक जागरूकता पहल है, यह हमें बताता है कि अगर हम लगातार प्लास्टिक को नदियों, समुद्रों में फेंकते रहे तो मछलियों की कई प्रजातियां विलुप्त हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें