फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: सीएम विजयन की कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री, केके शैलजा समेत पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा

Tue, 18 May 2021 02:43 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल में मुख्यमंत्री पी विजयन के अलावा पुराने सभी मौजूदा मंत्रियों को इस बार कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिली है। कोविड नियंत्रण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा भी इस बार कैबिनेट से बाहर रहेंगी।
विज्ञापन
Kerala Health Minister KK Shailaja - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कोविड नियंत्रण को लेकर चर्चा में रहीं स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को नए कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिली है। इतना ही नहीं, केरल में किसी भी पुराने मंत्री को कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिली है। सिर्फ मुख्यमंत्री पी विजयन ही पुराने चेहरे के तौर पर अपना कार्यभार जारी रखेंगे।

विज्ञापन


हालांकि पार्टी के इस फैसले के बाद कई राजनैतिक सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन पार्टी ने साफ कर दिया है कि नए चेहरों को मौका देने के लिए ये फैसला लिया गया है। सीपीआई (एम) राज्य समिति ने पिनरई विजयन को संसदीय दल का नेता और मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। 
   

सीपीआई(एम) के नेता एएन शमशीर ने कहा कि ये हमारी पार्टी का सामूहिक निर्णय है, जो सामूहिक नेतृत्व की ओर से लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी नेता को पार्टी से बाहर ना करें। वहीं पार्टी की राज्य समिति ने बयान जारी कर बताया कि स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा समेत सभी मौजूदा मंत्रियों को हटा दिया गया है। पार्टी ने एमबी राजेशन को स्पीकर उम्मीदवार के तौर पर चुना है और केके शैलजा को पार्टी सचेतक के तौर पर चुना गया है। इसके अलावा टीपी रमाकृष्णन को संसदीय पार्टी सचिव के तौर पर चुना गया है।
विज्ञापन


बता दें कि केरल में कोविड नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, इनकी चर्चा देश के दूसरे राज्यों में भी काफी हुई थी। इससे पहले उन्होंने केरल में आए निपाह वायरस से निपटने के लिए भी बेहतरीन काम किया था। केके शैलजा ने कोरोना संक्रमण के दौरान ट्रेसिंग, आइसोलेशन और कंटेनमेंट जोन बनाने पर खासा जोर दिया था, जिसकी हर जगह तारीफ हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें