फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: PM मोदी पर BBC डॉक्यूमेंट्री की रिलीज को लेकर केरल के राज्यपाल ने उठाए सवाल, पूछा- इस समय ही क्यों आई

Wed, 25 Jan 2023 02:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, ‘‘इस झूठी सामग्री को सामने लाने के लिए यह विशेष समय क्यों चुना गया?"
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बीबीसी की पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसके रिलीज किए जाने के समय को लेकर खास तौर पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूछा है कि ‘इडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को ऐसे समय में क्यों रिलीज किया गया, जब भारत ने जी20 की अध्यक्षता संभाली।
विज्ञापन


खान ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि वह इस बात पर हैरान है कि लोग एक विदेशी डॉक्यूमेंट्री निर्माता, वह भी हमारे औपनिवेशिक शासकों, की राय को देश की शीर्ष अदालत के फैसले से अधिक महत्व दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इतने सारे न्यायिक फैसले, जिनमें इस जमीन की शीर्ष अदालत का फैसला भी शामिल है, (डॉक्यूमेंट्री के) समय, इन सभी चीजों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। यह एक ऐसा समय है जब भारत ने जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है।’’

राज्यपाल ने कहा, ‘‘इस झूठी सामग्री को सामने लाने के लिए यह विशेष समय क्यों चुना गया? आप इन चीजों को नजरअंदाज नहीं कर सकते और खासकर तब, जब यह एक ऐसे स्रोत ने बनाई है, जिसने 200 से अधिक वर्षों तक हम पर शासन किया है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें