फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में केरल सरकार, कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी सीपीएम

Tue, 22 Dec 2020 07:05 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
CPM
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच केरल की सरकार ने किसानों के समर्थन और नए कानून के विरोध में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। केरल की सीपीएम पार्टी की सरकार 23 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी और नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास करेगी।

विज्ञापन


23 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया
इस प्रस्ताव का अर्थ यह है कि केरल में नया कृषि कानून नहीं लागू होगा। सूत्रों के मुताबिक, न सिर्फ केरल का सत्ता पक्ष, बल्कि विपक्ष भी नए कृषि कानूनों के खिलाफ है। केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने कहा कि केरल की कैबिनेट ने फैसला लिया है कि 23 दिसंबर को विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया जाए, ये सेशन बजट सत्र से पहले बुलाया जाएगा। इस सत्र में कृषि कानून पर चर्चा की जाएगी और कृषि कानून को खारिज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केरल सरकार संघर्ष कर रहे किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। बता दें कि कैबिनेट द्वारा विशेष विधानसभा बुलाने की सिफारिश राज्यपाल से की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक न सिर्फ केरल का सत्ता पक्ष, बल्कि विपक्ष भी नए कृषि कानूनों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें