फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: आलोचना के बाद बैकफुट पर सरकार, राज्य की सूची में शामिल होंगे कोरोना से जान गंवाने वाले '7000 लोग'

Sat, 09 Oct 2021 09:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

विपक्ष ने राज्य सरकार पर कोरोना से हुई मौतों की सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। विपक्ष का कहना था कि जानबूझ कर मौतों की संख्या कम दिखाई जा रही है। 
विज्ञापन
कोरोना से मौत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप झेल रही केरल सरकार आखिरकार बैकफुट पर आ गई है। विपक्ष की तीखी आलोचना के बाद राज्य सरकार ने फैसला किया है कि मृतक 7000 लोगों को भी कोरोना से हुई मौतों की सूची में शामिल किया जाएगा। इन आंकड़ों को शामिल करने के बाद राज्य में कोरोना हुई मौतों की संख्या 33 हजार पहुंच जाएगी। जबकि, यह अभी 26 हजार है। 

विज्ञापन


विपक्ष ने लगाए थे गंभीर आरोप 
राज्य में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। विपक्ष का आरोप था कि मौतों के आंकड़ों के हेरफेर की गई है और कम मौतें दिखाई जा रही हैं। इसके बाद सरकार बैकफुट पर आ गई। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का कहना है कि ऑनलाइन फीडिंग से पहले कोरोना से हुई सात हजार मौतों का डेटा भी राज्य के आंकड़ों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूची में गड़बड़ी की शिकायतों को दूर किया जाएगा। 

जून के दूसरे सप्ताह तक के होंगे आंकड़े 
जानकारी के मुताबिक, जो सात हजार मौतें राज्य की सूची में जोड़ी जाएंगी वह जून के दूसरे सप्ताह तक होंगी। अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार नए आंकड़ों को शामिल करके अंतिम सूची का आंकलन कर रही है। सही आंकड़े जल्द ही पेश किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें