फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सरकार: ईडी की याचिका गुप्त एजेंडे के तहत दायर की गई है, उसे किया जाए खारिज

Tue, 30 Mar 2021 02:22 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोच्चि

सार

  • सोने की तस्करी के मामले में पीएमएलए के तहत वैधानिक जांच को पटरी से उतारने के गुप्त मकसद से उसके अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
  • राज्य सरकार ने कहा कि ईडी की याचिका गुप्त मकसद और गुप्त एजेंडे से दायर की गई
विज्ञापन
Kerala CM P Vijayan - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल सरकार ने उच्च न्यायालय से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका को खारिज करने की गुजारिश की है जिसमें सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश को मुख्यमंत्री पी विजयन के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस द्वारा ईडी के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन


जवाबी हलफनामे में राज्य सरकार ने कहा कि ईडी की याचिका गुप्त मकसद और गुप्त एजेंडे से दायर की गई है। ईडी ने 23 मार्च को दायर याचिका में आरोप लगाया था कि भारी मात्रा में सोने की तस्करी के मामले में बड़े स्तर पर आर्थिक अपराध की धनशोधन रोकथाम निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही वैधानिक जांच को पटरी से उतारने के गुप्त मकसद से उसके अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपराध शाखा ने 17 मार्च को एक मामला दर्ज किया था जो अपराध शाखा की टीम की ओर से दाखिल रिपोर्ट पर आधारित है। वह एक ऑडियो क्लिप के लीक होने की जांच कर रही है जो कथित रूप से सुरेश की है।
विज्ञापन


प्राथमिकी के मुताबिक, सोना तस्करी के मामले की जांच कर रहे ईडी के अधिकारियों ने 12-13 अगस्त 2020 को सुरेश से पूछताछ करते हुए उसे राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देने के लिए कथित रूप से मजबूर किया ताकि फर्जी सबूत गढ़े जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें