फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भाजपा दफ्तर में बाबुल सुप्रियो ने एक व्यक्ति को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Tue, 30 Mar 2021 02:11 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की टॉलीगंज सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कोलकाता पार्टी दफ्तर में एक व्यक्ति को कथित रूप से थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है।

विज्ञापन


सोमवार को वायरल हुए एक वीडियो में गायक एवं भाजपा नेता एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं जो उनसे बार-बार कह है कि टीवी कैमरों के सामने आने और बाइट्स (साक्षात्कार) देने के बजाय क्षेत्र में गंभीर प्रचार शुरू करें।

सुप्रियो ने बाद में कहा कि उन्होंने ‘उसे थप्पड़ नहीं मारा है बल्कि ऐसे करने का सिर्फ दिखावा किया।’ घटना रविवार को टॉलीगंज निर्वाचन क्षेत्र में रानीकुथी इलाके में स्थित भाजपा दफ्तर की है जहां केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री डोलजत्रा उत्सव में हिस्सा लेने गए थे।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि उनकी पार्टी जानना चाहती है कि जिस व्यक्ति को सुप्रियो ने थप्पड़ मारा, वह ‘तृणमूल कांग्रेस का बाहरी व्यक्ति’ था या एक ‘विभीषण’ (भाजपा का ही सदस्य) था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें