फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कोच्चि हवाई अड्डे पर करोड़ों का सोना जब्त, नकली पासपोर्ट के साथ पुलिस ने दो किए गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2022 07:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

सोना खाड़ी देशों से मुंबई हवाईअड्डे पर कुछ लोगों की मदद से तस्करी कर लाया गया। दोनों के खिलाफ गैर जमानती धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कस्टम की जांच चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने गुरुवार को केरल के कोच्चि हवाई अड्डे से नकली पासपोर्ट के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 2 करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त किया।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान सैयद अबुथहिर और बरकथुल्लाह ए के रूप में की गई है। ये दोनों तमिलनाडु के रामनाथपुरम के रहने वाले है। ये वासुदेवन और अरुल सेल्वम के नाम से यात्रा कर हवाई अड्डे पर उतरे थे। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के लिए दोनों को रोका गया। इन्होंने सोना बड़ी चालाकी से हैंडबैग में दस कैप्सूल के रूप में छुपाया हुआ था। पूछताछ के दौरान दोनों ने अधिकारियों को बताया कि मुंबई हवाईअड्डे के सुरक्षा हॉल में एक श्रीलंकाई नागरिक द्वारा हैंडबैग सौंपा गया था।

यह सोना खाड़ी देशों से मुंबई हवाईअड्डे पर कुछ लोगों की मदद से तस्करी कर लाया गया। दोनों के खिलाफ गैर जमानती धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कस्टम की जांच चल रही है। 
विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत में सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने कोच्चि हवाई अड्डे पर 38 लाख रुपये से अधिक मूल्य का लगभग 422 ग्राम सोना जब्त किया था। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अंडरवियर में एक विशेष जेब बनाई गई और उसके अंदर सोना सिल दिया गया। सोना दुबई से आने वाले यात्रियों के पास से जब्त किया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें