फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: एर्णाकुलम में मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू, पर्यटन उद्योग को उबारने की साझा पहल

Thu, 22 Jul 2021 05:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोच्चि

सार

महामारी ने देश के पर्यटन उद्योग की कमर तोड़ दी है। केरल भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसे उबारने के लिए केरल ट्रैवल मार्ट और राज्य सरकार साझा पहल कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
kerala tourism - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल ट्रैवल मार्ट (केटीएम)और राज्य सरकार ने मिलकर बृहस्पतिवार को एर्णाकुलम जिले में मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया है, ताकि राज्य के पर्यटन उद्योग को फिर से गति दी जा सके। यह उद्योग गत एक साल से महामारी की वजह से सुस्त है।

विज्ञापन


केटीएम द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक कोच्चि के महापौर एम अनिल कुमार और एर्णाकुलम के जिलाधिकारी जफर मलिक ने तीन दिवसीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत उपनगर मराडू में की, इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 2,500 लोगों के टीकाकरण की शुरुआत हुई।

टीकाकरण अभियान के आयोजकों के मुताबिक यह अभियान कोचिन बाईपास के पास बीटीएच सरोवरम से शुरू हुआ। इसका उदेश्य महामारी की संभावित तीसरी लहर को रोकना है। यह अभियान राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा है ताकि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी का टीकाकरण किया जा सके और पर्यटक स्थलों को पूर्ण टीकाकरण क्षेत्र बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें