फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'मुसलमानों को छोड़ देने चाहिए मथुरा-काशी', पूर्व ASI निदेशक केके मुहम्मद ने हिंदुओं से भी की ये अपील

Tue, 02 Dec 2025 10:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड

सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक केके मुहम्मद ने ऐतिहासिक स्थलों को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है। उन्होंने मुस्लिमों से कहा कि उन्हें मथुरा-काशी हिंदुओं दे देने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुओं से कहा कि इन स्थलों के बाद आगे किसी मस्जिद को लेकर विवाद नहीं छेड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
केके मुहम्मद, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक, ASI - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक केके मुहम्मद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को दो ऐतिहासिक स्थलों, मथुरा और काशी (ज्ञानवापी), हिंदुओं को सौंप देने चाहिए ताकि वहां भव्य मंदिरों का निर्माण हो सके। केके मुहम्मद ने कहा कि ये दोनों स्थल हिंदुओं के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी कहा था कि मुसलमानों को दो और ऐतिहासिक स्थान छोड़ देने चाहिए, मथुरा, जो भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है, और ज्ञानवापी, जो भगवान शिव से जुड़ा है। ये स्थान हिंदुओं के लिए बेहद पवित्र हैं। मुसलमानों को इन्हें हिंदू समुदाय को दे देना चाहिए ताकि वहां शानदार मंदिर बनाए जा सकें।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Asaduddin Owaisi: 'करोड़ों भारतीयों की प्राइवेसी खतरे में...', संचार साथी एप को लेकर ओवैसी का बड़ा बयान

'हिंदुओं की वजह से भारत का धर्मनिरपेक्ष बने रहना संभव'
केके मुहम्मद ने आगे कहा कि भारत का आज एक धर्मनिरपेक्ष देश बने रहना हिंदू बहुसंख्या की वजह से संभव है। उन्होंने कहा, 'मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान अलग राष्ट्र बनने के बाद भी भारत आज धर्मनिरपेक्ष है, तो यह हिंदू बहुसंख्या के कारण है। अगर भारत मुस्लिम बहुसंख्यक देश होता तो शायद यह कभी सेक्युलर नहीं रहता।'
विज्ञापन

 
कम्युनिस्ट इतिहासकारों पर केके मुहम्मद आरोप
केके मुहम्मद ने अपने बयान में कहा कि इतिहास से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत से 'कम्युनिस्ट इतिहासकारों' को दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अतीत में राम जन्मभूमि विवाद में भी ऐसी दखल से मामला और जटिल हुआ। उन्होंने कहा, 'कम्युनिस्ट विचारधारा वाले इतिहासकार इस तरह के मुद्दों पर बातचीत कठिन बना देते हैं और समुदायों के बीच अविश्वास बढ़ाते हैं। मुस्लिम समुदाय का एक हिस्सा राम जन्मभूमि सौंपने के लिए तैयार था, लेकिन कुछ इतिहासकारों ने बात बिगाड़ दी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - UAPA: यूएपीए के तहत 5 साल में 10440 लोग गिरफ्तार, अकेल 2023 में  2,900 गिरफ्तार, 118 को हुई सजा

तीन स्थलों के बाद विवाद न बढ़े- केके मुहम्मद
इसके साथ ही केके मुहम्मद ने हिंदू संगठनों को भी सलाह दी कि राम जन्मभूमि, मथुरा और काशी के बाद आगे किसी मस्जिद को लेकर विवाद नहीं छेड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हिंदुओं को भी समझदारी दिखानी चाहिए। इन तीन स्थानों से आगे नहीं जाना चाहिए और हर मस्जिद पर दावा नहीं करना चाहिए।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें