फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा: कई जिलों में झड़प, कांग्रेस ऑफिस पर हमला; इंदिरा गांधी की प्रतिमा भी टूटी

Sun, 14 Dec 2025 09:35 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों के बाद उत्तरी जिलों में हिंसा भड़क उठी। कोझिकोड के एरामला में कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी भवन पर कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। करीब 200 लोगों ने दफ्तर में तोड़फोड़ की, जिससे लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हुई। 

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे सामने आए। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों, खासकर उत्तरी जिलों से रातभर हिंसा की खबरें सामने आती रही। पुलिस के मुताबिक अलग-अलग जगहों पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं हुईं। कोझिकोड जिले के एरामला इलाके में कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी भवन पर कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। पुलिस के अनुसार करीब 200 लोग हथियार लेकर कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़े और इमारत में जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस हमले में लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ। यहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद यूडीएफ कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे तनाव और बढ़ गया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात काबू में किए गए।

यूजीएफ की जीत के जुलूस पर पथराव
जानकारी के अनुसार कोझिकोड के मराड इलाके में यूडीएफ की जीत के जुलूस पर पथराव की घटना सामने आई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वायनाड जिले के सुल्तान बाथेरी में एक यूडीएफ कार्यकर्ता और उसके परिवार को ले जा रही कार पर करीब 40 माकपा कार्यकर्ताओं ने हमला करने का आरोप है। वहीं, इसी इलाके में एक अलग मामले में पुलिस ने यूडीएफ कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। आरोप है कि पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर उन्होंने एक माकपा कार्यकर्ता पर हमला किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Indigo Crisis: इंडिगो के खिलाफ 'क्लास एक्शन' की तैयारी? विमानन विशेषज्ञ का दावा- सैकड़ों लोग करेंगे मुकदमा

माकपा कार्यकर्ताओं पर लगे ये आरोप
दूसरी ओर कन्नूर जिले के पनूर इलाके में मुस्लिम लीग के कई कार्यकर्ताओं के घरों पर कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। घरों के बाहर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार यह हिंसा उस समय शुरू हुई जब यूडीएफ की जीत रैली को माकपा कार्यकर्ताओं ने तलवार और चाकू जैसे हथियारों के साथ रोकने की कोशिश की। इस झड़प में यूडीएफ के कुछ नेता घायल हो गए। कन्नूर के ही उलिक्कल इलाके में यूडीएफ और एलडीएफ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, जिसे पुलिस ने देर रात काबू में किया।

इतना ही नहीं कासरगोड जिले के बेडाकम में एलडीएफ की जीत रैली के दौरान हिंसा भड़क गई। आरोप है कि माकपा कार्यकर्ताओं ने वहां से गुजर रहे यूडीएफ कार्यकर्ताओं को रोका, जिससे हालात बिगड़ गए। बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं।

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र: 'दुनिया में बजने लगा सनातन का डंका', PAK में संस्कृत-गीता पढ़ाने के फैसले पर बोले शिवसेना UBT नेता

तिरुवंतपुरम में भी भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं में झड़प

विज्ञापन

इसके साथ ही राज्य के दक्षिणी जिले तिरुवनंतपुरम के नेय्यात्तिनकरा इलाके में भी माकपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है। इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि औपचारिक शिकायत मिलने के बाद मामले दर्ज किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि सभी घटनाओं पर नजर रखी जा रही है और जहां-जहां तनाव है वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें