फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Crisis: इंडिगो के खिलाफ 'क्लास एक्शन' की तैयारी? विमानन विशेषज्ञ का दावा- सैकड़ों लोग करेंगे मुकदमा

Sun, 14 Dec 2025 08:58 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिगो एयरलाइंस से जुड़े हालिया संकट के बाद कंपनी का संचालन भले ही सामान्य हो गया हो, लेकिन प्रभावित यात्रियों की दिक्कतें अब भी बनी हुई हैं। विमानन विशेषज्ञ संजय लाजर ने दावा किया कि एक साथ 829 यात्रियों का एक समूह मुआवजे की मांग को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में है। आइए जानते है कि लाजर ने प्रभावित लोगों से क्या अपील की है?

विज्ञापन
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइंस इन दिनों देश में प्रमुख तौर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिकरत लोग इंडिगो को लेकर खूब सारी बातचीत भी कर रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस से जुड़े हालिया संकट के बाद भले ही कंपनी की स्थिति अब सामान्य हो गई हो, लेकिन इससे प्रभावित यात्रियों की परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। ऐसे में अब सैकड़ों लोग एक साथ एयरलाइंस के खिलाफ 'क्लाश एक्शन' यानी मुकदमा करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बात का दावा विमानन विशेषज्ञ संजय लाजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से किया है। 

विज्ञापन


लाजर ने पोस्ट में बताया कि बड़ी संख्या में यात्री अब भी मदद के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि यह जानकारी वह जनहित में साझा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंडिगो संकट से प्रभावित 829 यात्रियों का एक समूह बन चुका है, जो अब मुआवजे की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है।



ये भी पढ़ें:- खबरों के खिलाड़ी: कौन है इंडिगो संकट का असल गुनहगार, क्या किसी ने फायदे के लिए किया ये सब? विश्लेषकों ने बताया

संजय लाजर ने लोगों से की एक ग्रुप में शामिल होने की अपील

विज्ञापन

अपनी पोस्ट में विमान विशेषज्ञ संजय लाजर ने इंडिगो संकट के दौरान प्रभावित लोगों से एक ग्रुप में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि, जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुईं, जो हवाई अड्डों पर फंसे रहे या किसी भी तरह से इस अव्यवस्था से प्रभावित हुए, वे इस समूह से जुड़ सकते हैं।

लाजर ने इस बात पर जोर दिया कि ग्रुप में जुड़ने के लिए यात्रियों को एक ईमेल भेजना होगा या दिए गए गूगल फॉर्म को भरना होगा, ताकि वे सामूहिक रूप से कानूनी कार्रवाई कर सकें। संजय लाजर ने यह भी कहा कि यदि किसी को इस प्रक्रिया से जुड़ा कोई सवाल है, तो वे सोशल मीडिया पोस्ट के नीचे जवाब देकर अपनी शंका पूछ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Aviation: इंडिगो संकट के बीच एअर इंडिया की बड़ी तैयारी, 2026 में सफर के दौरान यात्रियों को दिखेंगे ये बदलाव

समझिए
क्या होता है क्लास एक्शन?
गौरतलब है कि क्लास एक्शन एक तरह की कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें एक या ज्यादा व्यक्ति अपने समान दावे के साथ एक समूह के रूप में एक ही मुकदमा दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत आरोपित कंपनी पर कुप्रबंधन और धोखाधड़ी जैसे कृत्यों के के लिए सामूहिक मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस, साउथवेस्ट एयरलाइंस और अमेरिकन एयरलाइंस पर इस तरह के मुकदमे किए गए थे। क्लास एक्शन का मकसद न्याय की प्रक्रिया को सरल और अधिक प्रभावी बनाना है, जिससे समान मामलों में एक ही निर्णय लिया जा सके और न्यायालयों पर बोझ कम हो।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें