फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल चुनाव: कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की, ओमान चांडी, मुरलीधरन को बनाया प्रत्याशी

Sun, 14 Mar 2021 10:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला न्यूज डेस्क, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
केरल कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली ने सूची जारी की - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 86 उम्मीदवारों का एलान किया। पार्टी राज्य में 92 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी को पुथुप्पल्ली और विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला को हरीपाद विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस बीच अपने चहेतों को टिकट नहीं मिलने पर कई जगहों पर समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किए। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने रविवार को यह सूची जारी की। 

विज्ञापन


वाटकारा से सांसद के. मुरलीधरन को तिरुवनंतपुरम की नेमोन सीट से उतारा गया है। 2016 के विधानसभा चुनाव में नेमोन सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। मुरलीधरन वरिष्ठ कांग्रेस नेता के करुणाकरण के बेटे हैं। वहीं मुरलीधरन की बहन पद्मजा वेणुगोपाल को त्रिशूर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पहले किसी भी मौजूदा सांसद को चुनाव नहीं लड़ाने का फैसला लिया था लेकिन मुरलीधरन को टिकट देना अपवाद कहा जा रहा है। दरअसल पार्टी पहले नेमोन से ओमान चांडी को उतारना चाह रही थी लेकिन उनके इनकार करने पर यह फैसला लिया गया। 

रमेश चेन्निथला हरिपद से प्रत्याशी

वीटी बलराम को थ्रिथला से, शफी परमबिल को पलक्कड़ से, अनिल अक्कारा को वडक्कनचेरी से प्रत्याशी बनाया गया है। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला को हरिपद से, पद्मजा वेणुगोपाल को त्रिसूर से, वीडी सतीशन को पैरावुर से, के. बाबू को थ्रिपुन्नीथुरा से, पीटी थॉमस को थेरीक्कारा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। 

 

इसी तरह के. मुरलीधरन नेमाम से, बिंदु कृषणा कोल्लम से, आर. सेल्वराज नेयत्तीनकारा से, डॉ. एसएस लाल कझाकोट्टम से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हैं। नेमाम सीट पर केरल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कुम्मानम राजेशेखरन का मुरलीधरन से मुकाबला होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें